{"_id":"6a6f4a6f7e049be33a0451d6","slug":"preparations-for-independence-day-celebrations-begin-eight-schools-get-different-themes-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-96462-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू, आठ स्कूलों को मिली अलग-अलग थीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू, आठ स्कूलों को मिली अलग-अलग थीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 अगस्त को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में होगा अंतिम चयन, छह स्कूलों का फाइनल के लिए होगा चयन
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस साल आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जिले के आठ स्कूल हिस्सा लेंगे। समारोह को आकर्षक बनाने के लिए सभी स्कूलों को अलग-अलग विषय पर थीम दी गई हैं, जिन पर विद्यार्थी अपनी प्रस्तुति तैयार कर रहे हैं।
जैकबपुरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को पंजाबी, मॉडल संस्कृति स्कूल, सुशांत लोक सेक्टर-43 को हरियाणवी सावन नृत्य, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-4/7 को राजस्थानी संस्कृति, डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-49 को पर्यावरण संरक्षण, सेक्टर-4 ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल को नारी सशक्तीकरण, सेक्टर-82 प्रणव नंदा स्कूल को वंदे मातरम और देव समाज विद्या निकेतन स्कूल को मंगल पांडे थीम पर प्रस्तुति देने को कहा गया है। यह विद्यार्थी 6 अगस्त को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में अपनी-अपनी थीम पर प्रस्तुति देंगे जिसके बाद कमेटी के सदस्य छह स्कूलों का फाइनल राउंड के लिए चयन करेंगे। इन थीम के अनुसार छात्र-छात्राएं नृत्य, नाटक, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास कर रहे हैं। स्कूलों में प्रतिदिन रिहर्सल चल रही हैं ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति, सांस्कृतिक और सामाजिक संदेशों से भरपूर कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा सकें।