फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District level boxing competition: 27 boxers in the finals with victory

जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता: 27 मुक्केबाज जीत के साथ फाइनल में

Sun, 02 Aug 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
District level boxing competition: 27 boxers in the finals with victory
आज स्वर्ण पदक के लिए आमने सामने होंगे मुक्केबाज
विज्ञापन

गुरुग्राम। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिले के विभिन्न ब्लॉकों के मुक्केबाजों ने इसमें शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। खिलाड़ियों ने दमदार पंच, बेहतरीन तकनीक और खेल भावना का परिचय दिया।अब विभिन्न भार वर्गों के 27 मुक्केबाज आज फाइनल मुकाबलों में आमने-सामने होंगे। वे स्वर्ण पदक के लिए भिड़ंत करेंगे।
आयोजक भीम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी जिला टीम का हिस्सा बनेंगे। वे आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करेंगे। भीम सिंह ने विश्वास जताया कि जिले के मुक्केबाज राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गुरुग्राम का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में इन्होंने बनाई फाइनल में जगह
अंडर-14 बालक वर्ग में सोहना के प्रतीक (28-30 किलोग्राम), हितेश (30-32 किलोग्राम) और नितिन (32-34 किलोग्राम) ने फाइनल में प्रवेश किया। 34-36 किलोग्राम में गुरुग्राम के ध्रुव और सोहना के प्रियांशु ने अपने मुकाबले जीते। सोहना के गर्वित (36-38 किलोग्राम) और गुरुग्राम के सौम्य (38-40 किलोग्राम) भी अंतिम दौर में पहुंचे। 40-42 किलोग्राम में सोहना के भावेश और गुरुग्राम के रक्षित ने जीत दर्ज की। फर्रुखनगर के ऋषभ (42-44 किलोग्राम) और गुरुग्राम के कमल (48-50 किलोग्राम) भी फाइनल में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुक्केबाज
अंडर-17 बालक वर्ग में गुरुग्राम के मेघ (44-46 किलोग्राम) और फर्रुखनगर के धीरज (46-48 किलोग्राम) ने फाइनल का टिकट पाया। सोहना के शुभम और गुरुग्राम के अंश (48-50 किलोग्राम) ने भी जीत दर्ज की। गुरुग्राम के दीपांशु और सोहना के गुड्डू (50-52 किलोग्राम) अंतिम मुकाबले में पहुंचे। गुरुग्राम के वंश (54-57 किलोग्राम) तथा सोहना के रौनक और गुरुग्राम के आर्यन (60-63 किलोग्राम) ने भी जगह बनाई। सोहना के ईशांत (63-66 किलोग्राम), गुरुग्राम के अभिषेक (70-75 किलोग्राम) और गुरुग्राम के वेनस (80 किलोग्राम से अधिक) भी फाइनल में हैं।


अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के फाइनल मुक्केबाज
अंडर-17 बालिका वर्ग में फर्रुखनगर की मोहिनी (40-42 किलोग्राम) और अदिति (46-48 किलोग्राम) ने फाइनल में प्रवेश किया। पटौदी की कुमकुम और सोहना की साधना (54-57 किलोग्राम) ने भी जीत दर्ज की। अंडर-19 बालक वर्ग में गुरुग्राम के उत्कर्ष (46 किलोग्राम से कम) और सोहना के निखिल (52-56 किलोग्राम) फाइनल में हैं। फर्रुखनगर के मयंक (60-64 किलोग्राम) और गुरुग्राम के केशव (64-69 किलोग्राम) ने भी जगह बनाई। सोहना के कुणाल (69-75 किलोग्राम) और अंडर-19 बालिका वर्ग की गुरुग्राम की निकिता (69-75 किलोग्राम) भी फाइनल में पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed