फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District level yoga competition from today, 300 players will participate

Gurugram News: जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आज से, 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Sun, 02 Aug 2026 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
District level yoga competition from today, 300 players will participate
सेक्टर-75 स्थित सूरज स्कूल में विभिन्न आयु वर्गों में होगा आयोजन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता आज सेक्टर-75 स्थित सूरज स्कूल में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा।


आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में प्रत्येक आयु वर्ग में एक स्कूल से अधिकतम 6 बालक और 6 बालिकाएं भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता के लिए सभी टीमों की रिपोर्टिंग सुबह 8:30 बजे निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच ट्रेडिशनल योगासन (व्यक्तिगत), आर्टिस्टिक योगासन (सिंगल), आर्टिस्टिक योगासन (पेयर) तथा रिदमिक योगासन (पेयर) स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इन स्पर्धाओं के माध्यम से खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, संतुलन, लचीलापन, तालमेल और प्रस्तुति कौशल का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन




आयोजकों ने जिले के सभी विद्यालयों के कोच, टीम इंचार्ज एवं खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। उनका कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली स्तर पर योगासन खेल को बढ़ावा देना, नई प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना तथा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed