फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Skeleton of woman missing for 5 days found in forests are found tied to a tree; police investigating Kabirdham

Kabirdham: 5 दिन से लापता महिला का जंगल में मिला कंकाल, पेड़ से बंधी मिली साड़ी;हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Sun, 02 Aug 2026 03:03 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 03:03 PM IST
सार

कबीरधाम के भोरमदेव थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता महिला का कंकाल जंगल में मिला है। पेड़ से बंधी साड़ी और आसपास बिखरे मानव अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Skeleton of woman missing for 5 days found in forests are found tied to a tree; police investigating Kabirdham
मौके पर पहुंची पुलिस टीम - फोटो : credit

विस्तार

कबीरधाम जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता एक महिला का कंकाल जंगल से मिलने से सनसनी फैल गई। घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ से बंधी साड़ी और आसपास बिखरे मानव अवशेष मिलने के बाद पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भोरमदेव थाना क्षेत्र के ग्राम चौरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पांच दिन से लापता महिला का कंकाल घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ग्राम चौरा निवासी झंगल बैगा ने 1 अगस्त को थाना भोरमदेव में अपनी पत्नी चैती बाई बैगा (28) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 26 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकली थी और इसके बाद वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को ग्रामीणों की नजर घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में स्थित एक सेन्हा पेड़ पर पड़ी, जहां पेड़ की डाली से महिला की साड़ी का एक सिरा बंधा हुआ था। आसपास तलाश करने पर पेड़ के नीचे और झाड़ियों में मानव खोपड़ी, पसलियां, पैर की हड्डियां और अन्य अवशेष बिखरे मिले।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वैज्ञानिक तरीके से घटनास्थल का निरीक्षण कर सभी साक्ष्य एकत्र किए गए। परिजनों ने मौके पर मिली चूड़ियों और अन्य पहचान चिह्नों के आधार पर मृतका की पहचान चैती बाई बैगा के रूप में की।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि शव कई दिनों तक जंगल में पड़े रहने के कारण जंगली जानवरों ने उसे क्षत-विक्षत कर अलग-अलग स्थानों तक खींच दिया होगा। हालांकि महिला की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।


पुलिस ने मर्ग कायम कर मानव अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना और आपराधिक घटना सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed