Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
A group of three elephants returned to Chhattisgarh after 38 days, and the Marwahi forest range was put on ale
{"_id":"6a6ef6c2a46e095b800a22fa","slug":"the-herd-of-elephants-returned-after-38-days-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4567838-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM News: 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथियों का दल, मरवाही वन परिक्षेत्र में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथियों का दल, मरवाही वन परिक्षेत्र में अलर्ट
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 03:11 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश में 38 दिनों तक विचरण करने के बाद तीन जंगली हाथियों का दल एक बार फिर छत्तीसगढ़ की सीमा में लौट आया है। हाथियों की आमद के बाद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले का वन विभाग अलर्ट मोड पर है और प्रभावित गांवों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
मध्यप्रदेश के जैतहरी और अनूपपुर क्षेत्र में करीब 38 दिनों तक विचरण करने के बाद तीन हाथियों का दल रविवार सुबह फिर से छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर गया। हाथियों के लौटते ही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों हाथी रविवार तड़के गूजरटोला स्थित गूजर नाला पार कर मरवाही वन परिक्षेत्र की सिवनी वन बीट अंतर्गत मालाडांड गांव के पास बांस प्लांटेशन के कक्ष क्रमांक 2085 में पहुंचे, जहां वे कुछ समय तक विश्राम करते रहे।
हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम मौके पर लगातार निगरानी कर रही है। उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ आसपास के गांवों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी जा रही है।
तीनों हाथियों की वापसी से मालाडांड, सिवनी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल की ओर जाने से बचें, हाथियों के नजदीक न जाएं और किसी भी प्रकार की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
वन अधिकारियों का कहना है कि हाथियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के साथ-साथ ग्रामीणों की सुरक्षा भी विभाग की प्राथमिकता है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त वन अमले की भी तैनाती की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।