{"_id":"69f767e0986b6b576e06ee7e","slug":"video-auraiya-panic-caused-by-firing-in-the-air-youth-fires-shots-due-to-personal-enmity-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: हवाई फायरिंग से दहशत, रंजिश में युवक ने चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: हवाई फायरिंग से दहशत, रंजिश में युवक ने चलाई गोली
मोहल्ला नारायनपुर में रविवार शाम एक युवक ने सरेराह हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला करीब दो महीने पुराने एक सड़क हादसे से जुड़ा पाया गया है। बताया जा रहा है कि दो माह पहले दोनों पक्षों के बीच एक सड़क सड़क हादसा हुआ था। उस दौरान आपसी सहमति से यह समझौता हुआ था कि आरोपी पक्ष घायल का उपचार कराएगा और क्षतिग्रस्त वाहन की मरम्मत का खर्च उठाएगा।
आरोप है कि समझौता होने के बावजूद आरोपी ने न तो घायल का इलाज कराया और न ही गाड़ी ठीक कराई। इसी बात को लेकर रविवार शाम करीब छह बजे आरोपी मोहल्ले में पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने तमंचा निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। कोतवाली पुलिस आसपास के घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस आरोपी की पहचान जुटी है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।