{"_id":"69f70d62196084c74a0dbda3","slug":"video-family-stands-firm-on-demand-main-accused-arrest-funeral-rites-still-pending-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, 17 घंटे बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, 17 घंटे बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार; VIDEO
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडऊर गांव में युवक की हत्या के बाद परिजनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने के 17 घंटे बाद भी परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
गांव निवासी रामलखन के पुत्र आजाद की शुक्रवार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार शाम करीब सात बजे पोस्टमार्टम के बाद प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया, लेकिन देर रात तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया। रविवार सुबह तक भी परिजन शव को घर पर रखकर विरोध करते रहे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक परिजनों से वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे और वार्ता बेनतीजा रही।
मृतक के पिता रामलखन का कहना है कि जब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।