{"_id":"6a7046048353939f3a02384a","slug":"video-a-massive-crowd-thronged-shiva-temples-on-the-first-monday-of-sawan-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब;VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:10 PM IST
Link Copied
जौनपुर जिले के जलालपुर ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में श्रावण मास के पहले सोमवार को दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। दूर-दराज से आए हजारों कांवड़ियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर बाबा त्रिलोचन महादेव का दर्शन-पूजन किया तथा जल व दूध से अभिषेक किया। भोर से ही शुरू हुआ जलाभिषेक श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष आरती के पश्चात भोर में ही मंदिर के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए। मंदिर परिसर से बाहर मुख्य मार्ग तक श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें दिखाई दीं। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग कर सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।