फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PU: Seats for many courses filled, 10 LLM seats left

पूविवि : कई पाठ्यक्रमों की सीटें भरीं, एलएलएम की 10 सीटें बचीं

Mon, 03 Aug 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
PU: Seats for many courses filled, 10 LLM seats left
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में संचालित डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। कई पाठ्यक्रमों में पहली काउंसिलिंग के बाद सीटें भर चुकी हैं, जबकि रिक्त सीटों का पर काउंसिलिंग की तारीख जारी नहीं होने का विद्यार्थी इंतजार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बीए एलएलबी की 120 सीटों पर दाखिला हो चुका है। इन सीटों के लिए सबसे अधिक 386 आवेदन आए थे। काउंसिलिंग के बाद सभी सीटों पर दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जबकि एलएलएम की 60 सीटों में से 50 पर दाखिला हो चुका है। डॉ. अनुराग मिश्र ने बताया कि काउंसिलिंग पूरी कर शीघ्र ही खाली सीटों पर भी प्रवेश ले लिया जाएगा। इसके अलावा बीएससी, एमएससी, एमसीए इंटीग्रेटेड, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स समेत परिसर में संचालित 46 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। जिन विषयों में प्रवेश के परीक्षा नहीं कराई गई है उनमें सीधे दाखिला लिया जा रहा है। दीक्षा समारोह के बाद रिक्त सीटों के लिए दोबारा काउंसिलिंग कराने की तैयारी चल रही है। इससे पहली काउंसिलिंग में प्रवेश से वंचित और अन्य पात्र अभ्यर्थियों को रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर मिल सकेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि खाली पर प्रवेश के लिए इसी सप्ताह काउंसिलिंग कराई जाएगी, ताकि कक्षा का संचालन समय से शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed