फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The group's women will make five lakh tricolor flags

Jaunpur News: पांच लाख तिरंगा झंडा बनाएंगी समूह की महिलाएं

Mon, 03 Aug 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The group's women will make five lakh tricolor flags
जौनपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक ब्लॉक में 5-5 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं झंडा बनाएंगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। समूह की महिलाओं को 5 लाख तिरंगा तैयार करने का लक्ष्य मिला है। तिरंगा बनाने का काम 13 अगस्त तक पूरा होगा। जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वर्तमान में 19 हजार से ज्यादा स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। उपायुक्त स्वरोजगार जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तिरंगा झंडा बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से गठित 105 महिला स्वयं सहायता समूहों की करीब 250 महिलाओं ने तिरंगा बनाने का काम शुरू कर दिया है। समूहों को पांच लाख झंडे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान के तहत तैयार किए गए सभी तिरंगे 15 अगस्त से पहले सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और आमजन तक पहुंचा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

तीन साइज का बनेगा तिरंगा, कीमत होगा 20 रुपये
एनआरएलएम की ओर से महिला स्वयं सहायता समूह तीन साइज का तिरंगा झंडा तैयार करेगा। तिरंगे की कीमत 20 रुपये तक रखी गई है। तिरंगा बनाने में कॉटन या पॉलिस्टर के कपड़े का प्रयोग होगा। संबंधित विभाग समूहों से यह झंडे खरीदकर गांवों के घरों में फहराने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article