फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ban on heavy vehicles entering from seven places

Jaunpur News: सात स्थानों से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Mon, 03 Aug 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ban on heavy vehicles entering from seven places
जौनपुर।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में सात स्थानों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाया है। यह प्रतिबंध 4 अगस्त की सुबह 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान गैस, डीजल, पेट्रोल और मेडिकल सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर अन्य सभी भारी वाहनों का शहर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, शिवापार हाईवे अंडरपास, अलीगंज (पकड़ी) हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास और कुत्तुपुर तिराहा से शहर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
ये है रूट डायवर्जन प्लान

- अलीगंज तिराहा (बक्शा हाईवे) : बक्शा, बदलापुर और सिंगरामऊ से आने वाले कांवड़ियों व उनके वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन्हें सीधे हाईवे से त्रिलोचन महादेव एवं वाराणसी भेजा जाएगा।
विज्ञापन


- चांदपुर हाईवे : मड़ियाहूं और रामदयालगंज से आने वाले कांवड़ियों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्हें हाईवे से त्रिलोचन महादेव की ओर भेजा जाएगा।
- हौजखास हाईवे कट : जफराबाद से आने वाले कांवड़ियों को शहर में प्रवेश से रोककर हाईवे के रास्ते वाराणसी भेजा जाएगा।
- पकड़ी तिराहा : मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर और सिकरारा से आने वाले कांवड़ियों को हाईवे के जरिए त्रिलोचन महादेव भेजा जाएगा।
- शिवापार हाईवे : रामदयालगंज से आने वाले कांवड़ियों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

- मड़ियाहूं तिराहा : मड़ियाहूं से वाराणसी जाने वाले कांवड़ियों को जलालपुर होते हुए त्रिलोचन महादेव भेजा जाएगा।

- मुंगराबादशाहपुर कस्बा : कस्बे की ओर जाने वाले वाहनों को सरोखनपुर तिराहे से वाराणसी एवं प्रतापगढ़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

- बदलापुर कस्बा : रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण सुजानगंज जाने वाले वाहनों को कलिंजरा मोड़ से तेजीबाजार और महाराजगंज मार्ग पर भेजा जाएगा।

- पचहटिया तिराहा : जौनपुर शहर की ओर आने वाले वाहनों को केराकत होकर थाना गद्दी के रास्ते वाराणसी भेजा जाएगा।

- आशीर्वाद होटल (औद्योगिक क्षेत्र) : त्रिलोचन बाजार जाने वाले वाहनों को बाहरी हाईवे मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

- त्रिलोचन महादेव हाईवे तिराहा : त्रिलोचन बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को हाईवे से ही निकाला जाएगा।

- सुजानगंज तिराहा (मछलीशहर): सुजानगंज की ओर जाने वाले वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।

- वाजिदपुर तिराहा: आजमगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को जगदीशपुर क्रॉसिंग की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें पॉलिटेक्निक चौराहे से हाईवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed