फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cattle smuggler with a 50,000 reward on his head arrested in Jabalpur.

Auraiya News: 50 हजार का इनामी गो-तस्कर जबलपुर से गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cattle smuggler with a 50,000 reward on his head arrested in Jabalpur.
एरवाकटरा। वर्ष 2022 में 23 गोवंश बरामदगी के मामले में फरार चल रहे फरमूद अहमद को गिरफ्तार किया गया है। वह 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी था। एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड यूनिट ने उसे मध्य प्रदेश के जबलपुर से पकड़ा।
विज्ञापन

एसटीएफ टीम आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर औरैया लाई। शनिवार को उसे एरवाकटरा थाने में दाखिल कराया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर फरमूद को इटावा जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि 26 मार्च 2022 को नगला दौलत और सिलवट गांव के बीच एक कंटेनर पलटा था। इसमें हाथ-पैर व मुंह बंधे 23 गोवंश मिले थे, जिनमें एक बैल मृत था। उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवेचना में प्रयागराज के नवाबगंज मलिकपुर निवासी फरमूद अहमद का नाम सामने आया।
विज्ञापन

फरमूद घटना के बाद से ही लगातार फरार था। न्यायालय ने 9 अगस्त 2023 को गैर जमानती वारंट और 5 मई 2024 को कुर्की की कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक औरैया ने 30 मई 2024 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। बाद में पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र ने इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया। एसटीएफ प्रयागराज ने 31 जुलाई को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर उसे जबलपुर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed