फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wanted accused in cow slaughter case injured in police encounter; accomplice absconding.

Auraiya News: गोकशी का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी फरार

Sun, 02 Aug 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Wanted accused in cow slaughter case injured in police encounter; accomplice absconding.
मुठभेड़ में घायल आरोपी मनोज
अजीतमल। कोतवाली पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। जबकि एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मुरादगंज-भीखेपुर रोड पर बोरियों में मांस काटकर बेचने की नीयत से ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर दो आरोपियों को धर दबोचा और उनके कब्जे से तीन बोरियों में भरा 40 किलो मांस बरामद किया था। पुलिस ने लिटिल, प्रेमबाबू उर्फ रामू, शिवम निवासी टढ़वा विकू, शोएब उर्फ राई निवासी दलेलनगर, मुबारक हुसैन उर्फ राजा निवासी इस्लामनगर और गोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी लिटिल और प्रेमबाबू ने पूछताछ में कबूल किया था कि उन्हें एक आवारा गाय मिली थी जिसे काटकर मांस बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की निशानदेही पर फरार अन्य वांछितों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार तड़के कोतवाली पुलिस प्रतापपुर अंडरब्रिज के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान बाबरपुर की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों ने बाइक कट मारकर भगाने का प्रयास किया। हालांकि कुछ ही दूरी पर बने ब्रेकर के कारण बाइक असंतुलित होकर गिर गई। बाइक गिरते ही एक आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें रतनीपुर-जगदीशपुर भीखेपुर निवासी मनोज कुमार के बाएं पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा। उसका साथी राजा निवासी इस्लामनगर बाबरपुर मौके से फरार हो गया।

वर्जन
मुकदमे में वांछित आरोपियों की तलाश में प्रतापपुर अंडरब्रिज के पास चेकिंग की जा रही थी। भागने और फायरिंग करने के दौरान जवाबी कार्रवाई में वांछित मनोज कुमार घायल हुआ है। बरामद संदिग्ध मांस की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई और धाराएं बढ़ाई जाएंगी। फरार आरोपी राजा व अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। -आलोक मिश्रा, एएसपी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed