Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmour: Students arrive at examination centers to take the NEET exam; 625 students will appear for the test across three centers in the district
{"_id":"69f71a74448550c4330cc5e0","slug":"video-sirmour-students-arrive-at-examination-centers-to-take-the-neet-exam-625-students-will-appear-for-the-test-across-three-centers-in-the-district-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नीट की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचे विद्यार्थी, जिले में तीन परीक्षा केंद्रों पर 625 विद्यार्थी देंगे एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नीट की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचे विद्यार्थी, जिले में तीन परीक्षा केंद्रों पर 625 विद्यार्थी देंगे एग्जाम
Ankesh Dogra
Updated Sun, 03 May 2026 03:20 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिले में नीट की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में काफी जोश देखा जा रहा है। दोपहर 12 बजे से ही विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। सिरमौर जिले में इस परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं, इनमें शमेशर स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन और पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन शामिल हैं। इन तीनों परीक्षा केंद्रों पर 625 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया हुआ है। बता दें कि नीट-2026 की परीक्षा के लिए केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने व्यापक तैयारियां की हैं। इसके चलते शमशेर स्कूल समेत अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी विद्यार्थियों को प्रवेश से पहले पूरी जांच की जा रही है। उनके मोबाइल फोन तो दूर की बात पेन तक बाहर ही रखवाए जा रहे हैं। शमशेर स्कूल नाहन में अब अमर उजाला डॉट कॉम टीम पहुंची तो एक बजे परीक्षा केंद्र के बाहर विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ लगी थी। गेट पर पुलिस कर्मी एक एक विद्यार्थी की जांच करके अंदर भेज रहे थे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।