फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auraiya: सावन के पहले सोमवार पर देवकली मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी से रहेगी हर गतिविधि पर नजर

Sun, 02 Aug 2026 03:52 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 02 Aug 2026 03:52 PM IST
सार

Auraiya News: सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन ने देवकली मंदिर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। रविवार को डीएम बृजेश कुमार और एसपी अभिषेक भारती ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
Tight Security Arrangements at Devkali Temple Ahead of First Sawan Monday
देवकली मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - फोटो : amar ujala

सावन के पहले सोमवार को देवकली मंदिर में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं के सैलाब को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। रविवार को जिलाधिकारी (DM) बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संयुक्त रूप से देवकली मंदिर का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर के अंदर व बाहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं और व्यवस्थागत तैयारियों का जायजा लिया और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Tight Security Arrangements at Devkali Temple Ahead of First Sawan Monday
देवकली मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - फोटो : amar ujala

अस्थाई पुलिस चौकी और CCTV कैमरों से निगरानी

निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन-पूजन और सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में एक अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की जा रही है। इसके अलावा पूरे मंदिर क्षेत्र और प्रवेश/निकास द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके जरिए कंट्रोल रूम से हर हलचल पर पैनी नजर रखी जाएगी।

Tight Security Arrangements at Devkali Temple Ahead of First Sawan Monday
देवकली मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - फोटो : amar ujala




सोमवार भोर से तैनात रहेगा पुलिस बल

एसपी ने बताया कि सोमवार भोर से ही मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। श्रद्धालुओं की कतारों को व्यवस्थित रखने, ट्रैफिक को संभालने और किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर ब्रम्हानंद, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अजय आनंद वर्मा समेत स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed