फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur: आईजी जेल ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, बैरकों की तलाशी से अस्पताल तक परखीं व्यवस्थाएं

Sun, 02 Aug 2026 02:59 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 02 Aug 2026 02:59 PM IST
सार

Kanpur News: जिला कारागार में रविवार को अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं धर्मेन्द्र सिंह ने औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं और जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

विज्ञापन
IG Prisons Conducts Surprise Inspection of Kanpur District Jail
आईजी जेल ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण - फोटो : amar ujala

कानपुर जिला कारागार में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अपर महानिरीक्षक (कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं) धर्मेन्द्र सिंह ने अचानक पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं और जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा। बैरकों की सघन तलाशी, रसोई, अस्पताल और सुरक्षा उपकरणों की जांच के बाद जेल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

IG Prisons Conducts Surprise Inspection of Kanpur District Jail
आईजी जेल ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण - फोटो : amar ujala

पाकशाला और अस्पताल का लिया जायजा

निरीक्षण की शुरुआत कारागार की दोनों पाकशालाओं से हुई। आईजी ने बंदियों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्वच्छता के मानकों की जांच की, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। इसके बाद वे कारागार चिकित्सालय पहुंचे, जहां भर्ती बंदियों से सीधे बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और दी जा रही डॉक्टरी सुविधाओं की जानकारी ली।

IG Prisons Conducts Surprise Inspection of Kanpur District Jail
आईजी जेल ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण - फोटो : amar ujala

बैरकों की ली गई तलाशी, सुरक्षा उपकरण परखे

अपर महानिरीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, विधिक सहायता केंद्र, पुस्तकालय और वीडियो वॉल का भी जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने बैरकों की सघन तलाशी करवाई और जेल की सुरक्षा व निगरानी में लगे उपकरणों की कार्यप्रणाली के साथ-साथ अभिलेखों (रजिस्टर) की गहन जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
IG Prisons Conducts Surprise Inspection of Kanpur District Jail
आईजी जेल ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण - फोटो : amar ujala

अचानक हुए इस निरीक्षण के दौरान पूरा कारागार प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। इस दौरान जेल अधीक्षक आर.के. पाण्डेय, कारागार चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी, जेलर आनंद कुमार जायसवाल, डिप्टी जेलर प्रदीप कुमार सिंह और प्रेम नारायण समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed