फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur: कांवड़ यात्रा को लेकर रामादेवी और जाजमऊ हाईवे पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, लगा लंबा जाम

Sun, 02 Aug 2026 01:48 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 02 Aug 2026 01:48 PM IST
सार

Kanpur News: सावन के पहले सोमवार पर गंगाजल भरने के लिए बिठूर गंगा तट पर हजारों की संख्या में कांवड़िए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व सुचारु रखने के लिए प्रशासन ने रामादेवी हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया है।

विज्ञापन
Traffic Diversion on Ramadevi Highway for Kanwar Yatra, Long Queues of Vehicles
रामादेवी हाईवे पर डायवर्जन, वाहनों की लंबी कतार - फोटो : amar ujala

सावन माह और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस व यातायात प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों के सीधे प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह डायवर्जन व्यवस्था शनिवार रात 8 बजे से लागू हो गई है, जो सोमवार रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। सावन के प्रत्येक सोमवार को यह डायवर्जन लागू रहेगा।

Traffic Diversion on Ramadevi Highway for Kanwar Yatra, Long Queues of Vehicles
रामादेवी हाईवे पर डायवर्जन, वाहनों की लंबी कतार - फोटो : amar ujala

जाजमऊ और रामादेवी पर रोके गए वाहन

नो-एंट्री और रूट डायवर्जन लागू होते ही रामादेवी फ्लाईओवर और जाजमऊ चेकपोस्ट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस टीम ने लखनऊ की तरफ जाने वाले बड़े और भारी वाहनों को रोककर उन्हें वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया। अचानक बदले गए रूट के कारण रामादेवी से लेकर जाजमऊ हाईवे पर स्थिति बिगड़ने लगी।

Traffic Diversion on Ramadevi Highway for Kanwar Yatra, Long Queues of Vehicles
रामादेवी हाईवे पर डायवर्जन, वाहनों की लंबी कतार - फोटो : amar ujala

सड़क किनारे लगी कतारें, चालकों की बढ़ी मुसीबत

अचानक डायवर्जन के चलते सैकड़ों ट्रक और भारी वाहन हाईवे के किनारे खड़े करने पड़े, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। ट्रक चालक भीषण गर्मी में नो-एंट्री खुलने का इंतजार करते नजर आए। चालकों का कहना है कि पूर्व सूचना न होने और वैकल्पिक मार्ग पर जाने की अनुमति न मिलने के कारण उन्हें सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Traffic Diversion on Ramadevi Highway for Kanwar Yatra, Long Queues of Vehicles
रामादेवी हाईवे पर डायवर्जन, वाहनों की लंबी कतार - फोटो : amar ujala

एक लेन से गुजरीं गाड़ियां, रेंगता रहा यातायात

सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों और एक ही लेन से अन्य गाड़ियों की आवाजाही होने के कारण हाईवे पर यातायात की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई। रामादेवी और जाजमऊ के आसपास कई जगहों पर गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलती दिखीं। यातायात पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed