सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election Result 2026 Hot Seats Bengal Mamata to Assam Himanta 25 Seats to Watch Across 5 States News

Hot Seat Results Live: वोटों की गिनती में तीन सीएम आगे, स्टालिन अब भी पीछे; इन 25 सीटों पर कांटे की टक्कर

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्रा Updated Mon, 04 May 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके साथ ही देशभर की निगाहें नतीजों पर टिक गई हैं। खासतौर पर उन अहम विधानसभा सीटों पर सस्पेंस बना हुआ है। कई दिग्गज चेहरे चुनावी मैदान में हैं। इन सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प और करीबी बना हुआ है। ऐसे में हर अपडेट राजनीतिक तस्वीर को बदल सकता है। आइए, जानते हैं कि इन हाई-प्रोफाइल सीटों पर किसको बढ़त है और कौन पीछे चल रहा है।

Assembly Election Result 2026 Hot Seats Bengal Mamata to Assam Himanta 25 Seats to Watch Across 5 States News
हॉट सीटों पर कौन आगे कौन पीछे। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी के लिए आज चुनावी नतीजों का दिन है। इस दौरान चर्चित चेहरों के चुनाव नतीजों पर सभी की नजर रहेगी। इसके साथ ही जिन सीटों पर रोचक मुकाबले रहे, उनके नतीजे भी चर्चा में रहेंगे। 
Trending Videos

पश्चिम बंगाल की इन सीटो पर सबसे कड़े मुकाबले

विधानसभा सीट एक प्रमुख उम्मीदवार ताजा स्थिति
भवानीपुर ममता बनर्जी आगे
दिनहाटा उदयन गुहा पीछे
नंदीग्राम शुभेंदु अधिकारी आगे
भांगड़ नौशाद सिद्दीकी मतगणना जारी
आसनसोल दक्षिण अग्निमित्रा पॉल आगे
खड़गपुर सदर दिलीप घोष मतगणना जारी
नौदा हुमायूं कबीर मतगणना जारी
रेजिनगर हुमायूं कबीर मतगणना जारी
सोनारपुर दक्षिण रूपा गांगुली मतगणना जारी
बेलेघाटा कुणाल घोष आगे

1. भवानीपुर: यह राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट है, जहां तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सीधा और कांटे का मुकाबला बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से है। शुभेंदु और ममता 2021 में भी आमने-सामने थे। तब ममता शुभेंदु के गढ़ नंदीग्राम में चुनाव लड़ने पहुंचीं थीं। जहां उन्हें हार मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2. दिनहाटा: उत्तर बंगाल की इस अस्थिर सीट पर टीएमसी के उदयन गुहा और भाजपा के अजय रॉय के बीच टक्कर है। यह अहम इसलिए है क्योंकि 2021 के चुनाव में यहां हार-जीत का अंतर महज 57 वोटों का रहा था। तब भाजपा के नीशीथ प्रमाणिक ने टीएमसी के उदयन गुहा को मात दी थी।  

3. नंदीग्राम: 2007 के भूमि विरोध प्रदर्शनों का केंद्र रही इस सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी का सामना टीएमसी के पवित्र कर से है। 2021 के चुनाव में शुभेंदु ने इस सीट पर खुद को चुनौती पेश करने आईं ममता बनर्जी को चुनाव हरा दिया था। 

4. भांगड़: यह अल्पसंख्यक बहुल सीट है, जहां आईएसएफ के मौजूदा विधायक नौशाद सिद्दीकी को टीएमसी के शौकत मोल्ला कड़ी चुनौती दे रहे हैं। पिछली बार टीएमसी का जोर होने के बावजूद नौशाद ने यह सीट जीती थी। 

5. संदेशखाली और आसनसोल दक्षिण: संदेशखाली में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कड़ा संघर्ष है, जबकि आसनसोल दक्षिण में औद्योगिक गिरावट और बेरोजगारी के बीच भाजपा की अग्निमित्रा पॉल और टीएमसी के तापस बनर्जी आमने-सामने हैं।

7. खड़गपुर सदर: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष यहां से अपनी वापसी की कोशिश कर रहे हैं। उनका कड़ा मुकाबला टीएमसी के प्रदीप सरकार से है, जिन्होंने 2019 के उपचुनाव में यह सीट जीती थी। हालांकि, 2021 के चुनाव में यहां से भाजपा के हिरंमय चट्टोपाध्याय ने प्रदीप सरकार को मात दी थी।  

8. नौदा और रेजिनगर: इन दोनों सीटों से हुमायूं कबीर मैदान में हैं।  टीएमसी के पूर्व मंत्री, जिन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। अब वह अपनी नई पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी के बैनर तले सीट से चुनाव लड़ रहे। कबीर बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने का दावा करके चर्चा में आए थे। 

9. सोनारपुर दक्षिण: भाजपा की प्रमुख नेता और अभिनेत्री रूपा गांगुली सोनारपुर दक्षिण सीट से मैदान में हैं। 2021 में यहां से टीएमसी की अरुधति मैत्रा (लवली) को जीत मिली थी। लवली एक बार फिर इस सीट पर चुनौती पेश कर रही हैं। 
 
10, बेलेघाटा: तृणमूल कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कुणाल घोष इस बार बेलेघाटा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2021 में यहां से टीएमसी के ही परेश पॉल को जीत मिली थी। 

तमिलनाडु की इन सीटों पर रहेगी सबकी नजर 

विधानसभा सीट प्रमुख उम्मीदवार ताजा स्थिति
कोलाथुर एमके. स्टालिन पीछे
एदापद्दी एदापद्दी के. पलानीस्वामी मतगणना जारी
पेरम्बूर टीवीके प्रमुख विजय मतगणना जारी
त्रिची ईस्ट टीवीके प्रमुख विजय आगे
चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी उदयनिधि स्टालिन मतगणना जारी
बोडिनायक्कनूर ओ. पन्नीरसेल्वम मतगणना जारी
मैलापुर तमिलिसाई सुंदरराजन मतगणना जारी
अविनाशी एल. मुरुगन अविनाशी मतगणना जारी

1. कोलाथुर: मुख्यमंत्री एमके. स्टालिन के इस निर्वाचन क्षेत्र को डीएमके (द्रमुक) के शासन और शहरी मतदाताओं के रुख के लिए एक प्रतीकात्मक जनमत संग्रह माना जा रहा है। स्टालिन ने इसे अपने गढ़ के तौर पर स्थापित किया है। इस सीट पर टीवीके ने ऊर्मिला और अन्नाद्रमुक ने पी. संथन कृष्ण को उतारा है। 

2. एदापद्दी: विपक्ष के नेता और अन्नाद्रमुक प्रमुख एदापद्दी के. पलानीस्वामी अपनी इस पारंपरिक सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां टीवीके से उन्हें गोविंदराज वी. और द्रमुक से सी. काशी चुनौती दे रहे हैं।

3. पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट: इन दोनों सीटों से टीवीके प्रमुख अभिनेता विजय पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। विजय की पार्टी के आने से त्रिची ईस्ट जैसी सीट पर वोट बैंक बंटने और त्रिकोणीय मुकाबला होने की पूरी संभावना है।

4. चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी: मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे और वर्तमान सरकार में उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में उदनिधि इसी सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 

5. बोडिनायक्कनूर: अन्नाद्रमुक से निष्कासित होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने द्रमुक का दामन थाम लिया है और अब वे द्रमुक के टिकट पर बोडिनायक्कनूर से चुनाव लड़ रहे हैं। 2021 में पन्नीरसेल्वम यहां से अन्नाद्रमुक के टिकट पर जीते थे। 

6. मैलापुर: भाजपा की प्रमुख नेता और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन मैलापुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

7. अविनाशी: भाजपा के एक और बड़े नेता और संसदीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन अविनाशी सुरक्षित सीट से मैदान में हैं।

केरल की हॉट सीटें और त्रिकोणीय मुकाबले

विधानसभा सीट प्रमुख उम्मीदवार ताजा स्थिति
त्रिशूर पद्मजा वेणुगोपाल मतगणना जारी
नेमोम राजीव चंद्रशेखर मतगणना जारी
धर्मडोम पिनाराई विजयन आगे
परवूर वीडी सतीशन मतगणना जारी
पेरावूर सन्नी जोसेफ मतगणना जारी
अंबालापुझा जी. सुधाकरन मतगणना जारी

1. त्रिशूर: यहां भाकपा, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा त्रिकोणीय मुकाबला है। 2021 में यहां जीत का अंतर बेहद मामूली था। इस बार भाजपा ने यहां से पद्मजा वेणुगोपाल को उतारा है, जो कि पहले कांग्रेस में थीं।

2. नेमोम: भाजपा यहां वापसी की पुरजोर कोशिश कर रही है। यहां भाजपा से राजीव चंद्रशेखर, माकपा से वी. शिवनकुट्टी और कांग्रेस के केएस. शबरीनाथन के बीच बेहद रोमांचक लड़ाई है।

3. धर्मडोम: केरल के मुख्यमंत्री  और माकपा नेता अपनी धर्मडोम सीट से एक और कार्यकाल की तलाश में हैं। यह उनके राजनीतिक करियर का सातवां और इस सीट से उनका लगातार तीसरा विधानसभा चुनाव है। 

4. परवूर: केरल के विपक्ष के नेता एर्नाकुलम जिले की परवूर निर्वाचन सीट से अपनी लगातार छठी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में हैं, जहां उनका सामना भाकपा के ईटी. टाइसन मास्टर से है।

5. पेरावूर: माकपा की बड़ी नेता पेरावूर जैसी पारंपरिक कांग्रेस बहुल सीट पर केपीसीसी अध्यक्ष सन्नी जोसेफ के खिलाफ लड़कर बेहद कड़ी लड़ाई में फंसी हैं। 

6. अंबालापुझा: पूर्व माकपा नेता जी. सुधाकरन अब अंबालापुझा सीट से यूडीएफ के समर्थन के साथ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे हैं, जिससे इस पुराने वामपंथी गढ़ का मुकाबला बहुत दिलचस्प हो गया है।

असम के प्रमुख मुकाबले

विधानसभा सीट एक प्रमुख उम्मीदवार ताजा स्थिति
जोरहाट गौरव गोगोई पीछे
जालुकबारी हिमंत बिस्व सरमा मतगणना जारी
बिन्नाकांडी बदरुद्दीन अजमल मतगणना जारी

1. जोरहाट: इसे विरासत बनाम अनुभव की लड़ाई कहा जा रहा है, जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई का सामना भाजपा के दिग्गज नेता हितेंद्र नाथ गोस्वामी से है। 2021 में यहां से गोस्वामी को जीत मिली थी।

2. जालुकबारी: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा इस सीट से एक और कार्यकाल की तलाश में हैं, जहां उनके सामने कांग्रेस की बिदिषा न्योग और निर्दलीय उम्मीदवार दीपिका दास हैं।

3. बिन्नाकांडी: एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल वापसी की कोशिश कर रहे हैं और असम गण परिषद (एजीपी) और असम जातीय परिषद (एजेपी) के उम्मीदवारों के साथ कड़े त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे हैं।

पुदुचेरी की सबसे हॉट सीट 

विधानसभा सीट उम्मीदवार ताजा स्थिति
थट्टनचावडी एन. रंगासामी मतगणना जारी

थट्टनचावडी: यह सीट मुख्यमंत्री एन. रंगासामी का गढ़ रही है, लेकिन कांग्रेस के वी. वैथिलिंगम के मैदान में उतरने से यहां एक मौजूदा और एक पूर्व मुख्यमंत्री के बीच सीधी और बड़ी टक्कर तय हो गई। वैथिलिंगम वर्तमान में पुदुचेरी से लोकसभा सांसद हैं।




संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed