Live
Assembly Election Result Live: तमिलनाडु में सीएम समेत डीएमके के 15 मंत्री पिछड़े, बंगाल में भाजपा का जश्न शुरू
{"_id":"69f795f20c82ee72560ee43e","slug":"assembly-election-result-live-assam-tamil-nadu-puducherry-kerala-vidhan-sabha-chunav-vote-counting-news-2026-05-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election Result Live: तमिलनाडु में सीएम समेत डीएमके के 15 मंत्री पिछड़े, बंगाल में भाजपा का जश्न शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Rahul Kumar
Updated Mon, 04 May 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Bengal, Assam, Tamil Nadu, Puducherry, Kerala Vidhan Sabha Chunav 2026 Result, Vote Counting Live: देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन टीएमसी भी बहुत पीछे नहीं है। वहीं केरल में यूडीएफ गठबंधन बढ़त बनाता दिख रहा है। असम में भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही है।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे जारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
12:05 PM, 04-May-2026
तमिलनाडु में सीएम समेत डीएमके सरकार के 15 मंत्री पिछड़े
तमिलनाडु में सत्ताधारी दल डीएमके के बड़ा झटका लगा है। नतीजों से पहले डीएमके पार्टी और सभी एग्जिट पोल भी डीएमके की जीत का दावा कर रहे थे। हालांकि नतीजों में मामला पूरी तरह से उलट गया है। हालात ये हैं कि तीसरे राउंड की वोटों की गिनती के बाद सीएम स्टालिन समेत डीएमके सरकार के 15 मंत्री पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सीएम स्टालिन कोलाथुर सीट से दो हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं उनके बेटे और डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन भी चेपक-थिरुवल्लीकेनी सीट से पीछे चल रहे हैं। साथ ही डीएमके के महासचिव और वरिष्ठ मंत्री दुरई मुरुगन, पी गीता जीवन, एमए सुब्रमण्यन, ईवी वेलु, पीके शेखरबाबू, टीएम अंबरासन, केएन नेहरू, गोवी चेजियन, नजर, माथीवेंथन, टीआरबी राजा, केकेएसएसआर रामचंद्रन और थंगम थेनारासु पीछे चल रहे हैं।11:54 AM, 04-May-2026
कोलकाता में भाजपा के मुख्यालय में जश्न शुरू, कार्यकर्ता बोले- आज बंगाल का अंधेरा छंट गया
कोलकाता में भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। एक महिला कार्यकर्ता ने कहा कि आज वाजपेयी जी की वो पंक्तियां याद आ रही हैं कि सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा और अंधेरा छंटेगा। आज बंगाल का अंधेरा छंट गया है।11:46 AM, 04-May-2026
संघ के 100 साल पूरे होने पर बंगाल में इतिहास रचने के करीब भाजपा
पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जो रुझान सामने आ रहे हैं। उनके तहत बंगाल में भगवा परचम लहराने को तैयार है। भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि बंगाल में भाजपा पहली बार जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है।11:35 AM, 04-May-2026
सिलिगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं के जश्न का वीडियो
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। दार्जिलिंग के सिलीगुड़ी में मतगणना केंद्र से भाजपा कार्यकर्ताओं के जश्न का वीडियो सामने आया है।#WATCH सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे | मतगणना केंद्र से भाजपा कार्यकर्ताओं के जश्न की वीडियो। pic.twitter.com/HTdnb9fIkn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
11:34 AM, 04-May-2026
बांकुरा में मतगणना केंद्र के बाहर भिड़े भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता
बंगाल में बांकुरा में मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई है। पुलिस ने किसी तरह से हालात संभाले हैं।11:26 AM, 04-May-2026
चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा 134 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के डेटा के अनुसार, सुबह 11.30 बजे के नतीजों में भाजपा 134 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 72 सीटों पर आगे है। अभी के वोट प्रतिशत के अनुसार, तृणमूल को 45 प्रतिशत वोट शेयर मिला है, वहीं भजापा को 45 प्रतिशत वोट शेयर मिला है। कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब है और देश की सबसे पुरानी पार्टी को महज 3 प्रतिशत वोट शेयर ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:20 AM, 04-May-2026
तमिलनाडु में टीवीके के रुझानों में बढ़त बनाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह
तमिलनाडु में टीवीके के प्रदर्शन से उसके कार्यकर्ताओँ में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर खुशी मना रहे हैं और सीटी बजा रहे हैं। बता दें कि सीटी टीवीके का चुनाव चिन्ह है।#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | TVK workers and supporters celebrate in Coimbatore, as the party is all set to emerge as the single-largest party. It is currently leading on 101 of the total 234 seats in the state. pic.twitter.com/oXNXOM1C0f
— ANI (@ANI) May 4, 2026
11:09 AM, 04-May-2026
बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच बढ़ रहा अंतर
- सुबह 11 बजे तक के रुझानों में बंगाल में भाजपा बहुमत के आंकड़ा पार कर लिया है और भाजपा और टीएमसी के बीच सीटों का अंतर बढ़ता दिख रहा है। भाजपा 163 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 116 सीटों पर आगे है। कांग्रेस अपना खाता खोलने के लिए भी तरस रही है।
- तमिलनाडु में पहला चुनाव लड़ रही विजय की पार्टी टीवीके की आंधी चल रही है और पार्टी ने 105 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। द्रमुक 49 सीटों पर आगे है। वहीं अन्नाद्रमुक ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 सीटों पर बढ़त बना ली है।
- केरल में यूडीएफ ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 96 सीटों पर बढ़त बना ली है। एलडीएफ 40 सीटों पर आगे है।
- असम में भाजपा की आंधी चल रही है। भाजपा 96 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 28 सीटों पर आगे है।
- पुदुचेरी में भी एनडीए ने 22 सीटों पर बढ़त बना ली है और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है और अन्य 1 सीट पर आगे हैं।
10:53 AM, 04-May-2026
भाजपा मुख्यालय के बाहर जश्न शुरू
नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न शुरू। बैंड बाजे के साथ मिठाईयां बांटी जा रही हैं।#WATCH दिल्ली: भाजपा मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया जा रहा है। भाजपा ने असम में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और पश्चिम बंगाल में आगे चल रही है। काउंटिंग जारी है। pic.twitter.com/w7MA0WB3Ny
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
10:51 AM, 04-May-2026
