सब्सक्राइब करें

Live

Assembly Election Result Live: तमिलनाडु में सीएम समेत डीएमके के 15 मंत्री पिछड़े, बंगाल में भाजपा का जश्न शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Updated Mon, 04 May 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bengal, Assam, Tamil Nadu, Puducherry, Kerala Vidhan Sabha Chunav 2026 Result, Vote Counting Live: देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं टीएमसी 100 के आंकड़े के नीचे आ गई है। केरल में यूडीएफ गठबंधन जीत की तरफ बढ़ रहा है। असम में भाजपा प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही है।
 

Assembly Election Result Live Assam Tamil Nadu Puducherry Kerala Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:20 PM, 04-May-2026

बंगाल में टीएमसी 100 सीटों से नीचे आई

  • 12 बजे के रुझानों में टीएमसी 100 सीटों से नीचे आ गई है और 94 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा दोहरे शतक की तरफ बढ़ रही है और 190 सीटों पर आगे चल रही है। 
  • तमिलनाडु में टीवीके 109 सीटों पर आगे चल रही है। द्रमुक पार्टी को बड़ा झटका लगा है और पार्टी 52 सीटों पर सिमट गई है। अन्नाद्रमुक 73 सीटों पर आगे चल रही है। 
  • असम में भाजपा प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही है। भाजपा 98 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 25 सीटों पर आगे है। 
  • केरल में यूडीएफ गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। यूडीएफ 92 सीटों पर आगे है। एलडीएफ 43 सीटों पर आगे चल रहा है। 
  • पुदुचेरी में एनडीए गठबंधन 22 सीटों पर आगे है और शानदार जीत की तरफ बढ़ रहा है। वहीं कांग्रेस गठबंधन 6 सीटों पर आगे है। 
12:05 PM, 04-May-2026

तमिलनाडु में सीएम समेत डीएमके सरकार के 15 मंत्री पिछड़े

तमिलनाडु में सत्ताधारी दल डीएमके के बड़ा झटका लगा है। नतीजों से पहले डीएमके पार्टी और सभी एग्जिट पोल भी डीएमके की जीत का दावा कर रहे थे। हालांकि नतीजों में मामला पूरी तरह से उलट गया है। हालात ये हैं कि तीसरे राउंड की वोटों की गिनती के बाद सीएम स्टालिन समेत डीएमके सरकार के 15 मंत्री पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सीएम स्टालिन कोलाथुर सीट से दो हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं उनके बेटे और डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन भी चेपक-थिरुवल्लीकेनी सीट से पीछे चल रहे हैं। साथ ही डीएमके के महासचिव और वरिष्ठ मंत्री दुरई मुरुगन, पी गीता जीवन, एमए सुब्रमण्यन, ईवी वेलु, पीके शेखरबाबू, टीएम अंबरासन, केएन नेहरू, गोवी चेजियन, नजर, माथीवेंथन, टीआरबी राजा, केकेएसएसआर रामचंद्रन और थंगम थेनारासु पीछे चल रहे हैं। 
11:54 AM, 04-May-2026

कोलकाता में भाजपा के मुख्यालय में जश्न शुरू, कार्यकर्ता बोले- आज बंगाल का अंधेरा छंट गया

कोलकाता में भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। एक महिला कार्यकर्ता ने कहा कि आज वाजपेयी जी की वो पंक्तियां याद आ रही हैं कि सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा और अंधेरा छंटेगा। आज बंगाल का अंधेरा छंट गया है। 
11:46 AM, 04-May-2026

संघ के 100 साल पूरे होने पर बंगाल में इतिहास रचने के करीब भाजपा

पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जो रुझान सामने आ रहे हैं। उनके तहत बंगाल में भगवा परचम लहराने को तैयार है। भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि बंगाल में भाजपा पहली बार जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है।
11:35 AM, 04-May-2026

सिलिगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं के जश्न का वीडियो

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। दार्जिलिंग के सिलीगुड़ी में मतगणना केंद्र से भाजपा कार्यकर्ताओं के जश्न का वीडियो सामने आया है।

11:34 AM, 04-May-2026

बांकुरा में मतगणना केंद्र के बाहर भिड़े भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता

बंगाल में बांकुरा में मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई है। पुलिस ने किसी तरह से हालात संभाले हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:26 AM, 04-May-2026

चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा 134 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के डेटा के अनुसार, सुबह 11.30 बजे के नतीजों में भाजपा 134 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 72 सीटों पर आगे है। अभी के वोट प्रतिशत के अनुसार, तृणमूल को 45 प्रतिशत वोट शेयर मिला है, वहीं भजापा को 45 प्रतिशत वोट शेयर मिला है। कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब है और देश की सबसे पुरानी पार्टी को महज 3 प्रतिशत वोट शेयर ही मिला है। 


 
11:20 AM, 04-May-2026

तमिलनाडु में टीवीके के रुझानों में बढ़त बनाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह

तमिलनाडु में टीवीके के प्रदर्शन से उसके कार्यकर्ताओँ में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर खुशी मना रहे हैं और सीटी बजा रहे हैं। बता दें कि सीटी टीवीके का चुनाव चिन्ह है। 

11:09 AM, 04-May-2026

बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच बढ़ रहा अंतर

  • सुबह 11 बजे तक के रुझानों में बंगाल में भाजपा बहुमत के आंकड़ा पार कर लिया है और भाजपा और टीएमसी के बीच सीटों का अंतर बढ़ता दिख रहा है। भाजपा 163 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 116 सीटों पर आगे है। कांग्रेस अपना खाता खोलने के लिए भी तरस रही है।
  • तमिलनाडु में पहला चुनाव लड़ रही विजय की पार्टी टीवीके की आंधी चल रही है और पार्टी ने 105 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। द्रमुक 49 सीटों पर आगे है। वहीं अन्नाद्रमुक ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 सीटों पर बढ़त बना ली है। 
  • केरल में यूडीएफ ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 96 सीटों पर बढ़त बना ली है। एलडीएफ 40 सीटों पर आगे है।
  • असम में भाजपा की आंधी चल रही है। भाजपा 96 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 28 सीटों पर आगे है। 
  • पुदुचेरी में भी एनडीए ने 22 सीटों पर बढ़त बना ली है और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है और अन्य 1 सीट पर आगे हैं। 
10:53 AM, 04-May-2026

भाजपा मुख्यालय के बाहर जश्न शुरू

नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न शुरू। बैंड बाजे के साथ मिठाईयां बांटी जा रही हैं। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed