सब्सक्राइब करें

Live

Bengal Chunav Result Live: 11 बजे तक के रुझानों में भाजपा बहुमत से काफी आगे निकली, तृणमूल के खेमे में सन्नाटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Updated Mon, 04 May 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

West Bengal Vidhan Sabha Chunav Result, Election Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल में इस बार अब तक का सबसे आक्रामक चुनाव हुआ। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने आपनी पूरी दम झोंकी। वोटिंग के बाद लोगों को यह जानने की बेताबी है कि राज्य में ममता दीदी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी करेगी या फिर भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करके पहली बार राज्य सरकार बनाएगी?  राज्य के 23 जिलों में 77 केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच 293 विधानसभा सीटों की मतगणना की जा रही है, जिसमें कुल 2,926 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।
 

West Bengal Election Result 2026 Live Vote Counting Bengal Vidhan Sabha Chunav 293 Seats Bjp vs Tmc Win Lose
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:57 AM, 04-May-2026

मीनाखान सीट पर ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट आगे

पश्चिम बंगाल की मीनाखान सीट पर ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट के प्रतीक मंडल 10113 (+ 1472) मतों के साथ आगे हैं। 10113 (+ 1472) मतों के साथ टीएमसी की उषा रानी मंडल दूसरे नंबर पर हैं। 
11:49 AM, 04-May-2026

हमने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने की पूरी कोशिश की: सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल

मतगणना को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, हमने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की पूरी कोशिश की है। हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए बाहर आएं। हम इतने आश्वस्त थे कि हमने चुनाव आयोग से एक ही चरण में चुनाव कराने तक की बात कही थी क्योंकि हम पूरी तरह तैयार थे। आने वाले समय में चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे। मतों की दोबारा गणना केवल उन्हीं परिस्थितियों में की जाएगी, जिनमें नियमों के तहत इसकी अनुमति हो। इस बारे में निर्वाचन अधिकारी अच्छी तरह से अवगत हैं।
11:43 AM, 04-May-2026

मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भवानीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर मिठाइयां वितरित कीं। पार्टी राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए दिख रही है। हालांकि, इसी सीट पर 20 में से तीन दौर की गणना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से 898 मतों से आगे चल रही हैं। 

11:39 AM, 04-May-2026

West Bengal Chunav Result 2026: कुमारग्राम सीट पर भाजपा आगे

पश्चिम बंगाल की कुमारग्राम सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मनोज कुमार उरांव 11003 (+ 2671) मतों के साथ आगे चल रहे हैं। 8332 ( -2671) मतों के साथ टीएमसी के राजीव तिर्की दूसरे नंबर पर हैं।
11:28 AM, 04-May-2026

West Bengal Chunav Result 2026: उत्तर कूचबिहार सीट पर भाजपा आगे

पश्चिम बंगाल की कूचबिहार उत्तर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुकुमार रे 5454 (+ 880) मतों के साथ आगे चल रहे हैं। 4574 ( -880) मतों के साथ टीएमसी के कृष्णा दास दूसरे नंबर पर हैं। 
11:14 AM, 04-May-2026

West Bengal Chunav Result 2026: जलपाईगुड़ी सीट पर भाजपा के अनंत देव अधिकारी आगे

पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनंत देव अधिकारी 8295 मतों (+1974) के साथ आगे चल रहे हैं। 6321 मतों के साथ टीएमसी के कृष्णा दास दूसरे नंबर पर हैं। जबकि 705 मतों के साथ माकपा के देवराज बर्मन तीसरे नंबर पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:10 AM, 04-May-2026

अमित शाह की रणनीति से टीएमसी का किला ढहा!

11:09 AM, 04-May-2026

कृष्णानगर दक्षिण सीट पर टीएमसी के उज्जल बिस्वास आगे, हुमायूं कबीर पीछे

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की डोमकल सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के मोहम्मद मुस्तफिजुर रहमान 6254 मतों (+618) के साथ आगे चल रहे हैं। 5636 मतों के साथ टीएमसी के हुमायूं कबीर दूसरे नंबर पर हैं।
11:03 AM, 04-May-2026

कृष्णानगर दक्षिण सीट पर टीएमसी के उज्जल बिस्वास आगे

पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर दक्षिण सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उज्जल बिस्वास 6141 मतों (+131) के साथ आगे हैं। 6010 मतों के साथ भाजपा के साधन घोष दूसरे नंबर पर हैं।
10:59 AM, 04-May-2026

स्पष्ट जनादेश के साथ सरकार बनाने जा रही भाजपा: शुभेंदु अधिकारी

शुरुआती रुझानों पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर से भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा स्पष्ट जनादेश के साथ सरकार बनाने जा रही है। कोलकाता के शिक्षित, हिंदू लोगों ने ममता बनर्जी को खारिज कर दिया है। यही शुरुआती रुझान बता रहे हैं। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed