{"_id":"69f83a8b6ca775161c0c1ab9","slug":"bengal-and-5-state-election-results-pm-modi-bjp-headquarters-address-updates-celebrations-with-party-workers-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi BJP Office Visit: पीएम मोदी चुनाव नतीजे का जश्न BJP मुख्यालय में मनाएंगे, पांच राज्यों में मतगणना जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi BJP Office Visit: पीएम मोदी चुनाव नतीजे का जश्न BJP मुख्यालय में मनाएंगे, पांच राज्यों में मतगणना जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Mon, 04 May 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार
PM Modi BJP Office Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब सात बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी चुनाव नतीजे का जश्न मनाने आज भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम समेत पांच राज्यों में मतगणना जारी है।
पीएम मोदी (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुचेरी में कराए गए विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष समारोह में पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री का आगमन शाम करीब 7:00 बजे निर्धारित है।
Trending Videos
वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक मतगणना के चार घंटे बाद भाजपा मुख्यालय में भव्य तैयारियां शुरू हो गईं। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी समारोह के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका मनोबल भी बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाल से तमिलनाडु और केरल तक बदलाव की बयार
भाजपा से जुड़े जानकारों और गत 12 वर्षों में चुनावों के बाद पीएम मोदी के पुराने संबोधनों को देखते हुए माना जा रहा है कि उनके संबोधन में आगामी योजनाओं और पार्टी की दिशा पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। दरअसल, बंगाल में पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल करने की दिशा में बढ़ रही है। तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी- टीवीके के सामने पस्त होते दिख रहे मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपने 15 मंत्रियों के साथ संघर्ष कर रहे हैं। इस कारण डीएमके की सत्ता भी जाने के संकेत हैं।
पांच राज्यों में चुनाव यानी भारत की 19 फीसदी जनता को मिलेगी नई सरकार
देश की करीब 19 फीसदी जनता राजनीतिक बदलाव का सामना करेगी। केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी समेत पांच प्रदेशों में नई सरकार का गठन होगा। ऐसे में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में पीएम मोदी और भाजपा का कार्यक्रम पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
