{"_id":"69b54d1b839573773401f45c","slug":"video-kanpur-lifetime-validity-for-food-licenses-traders-jubilant-sweets-distributed-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: खाद्य लाइसेंस को आजीवन मान्यता, व्यापारियों में उत्साह, मिठाई बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: खाद्य लाइसेंस को आजीवन मान्यता, व्यापारियों में उत्साह, मिठाई बांटी
केंद्र सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) लाइसेंस को आजीवन मान्यता दिए जाने पर शनिवार को भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के बैनर तले नयागंज किराना बाजार में मिठाई का वितरण किया गया। वहीं व्यापारियों ने इसे कारोबार में सुगमता लाने वाला और उत्पीड़न रोकने वाला कदम बताया।
क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने बताया कि इस निर्णय से शहर के लाखों व्यापारियों को लाभ होगा। अब बार-बार लाइसेंस नवीनीकरण से छुटकारा मिलेगा। जिससे समय और कागजी कार्रवाई की बचत होगी। यह फैसला व्यापारियों को निश्चिंत होकर व्यापार करने में सहायता करेगा और खाद्य विभाग के चक्कर लगाने से राहत देगा। दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलंकार ओमर ने कहा कि किराना बाजार में उत्साह है। कानपुर होटल और रेस्तरां एसोसिएशन के विक्रम पंडित ने भी खाने-पीने के उद्योगों को मिली इस राहत का स्वागत किया। कानपुर चाय व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम अग्रहरि ने बताया कि व्यापारी लंबे समय से यह मांग कर रहे थे। जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर बड़ी राहत दी है। इस दौरान रोशन लाल अरोड़ा, पवन दुबे, अमित दोसर, श्याम अग्रहरि, ईश्वर वर्मा, दिनेश गुप्ता, राजू चौधरी, शिबू गुप्ता, दीपक खन्ना,उमेश गुप्ता,शोभित गुप्ता, जितेंद्र गौड़, संजय राठौर, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।