{"_id":"69b54b0dcbe749f68b05fa14","slug":"video-gada-ma-esaaaii-bharata-parakashha-ka-btha-abhayarathaya-na-sajha-kae-anabhava-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में एसआई भर्ती परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने साझा किए अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में एसआई भर्ती परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने साझा किए अनुभव
गोंडा में यूपी पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देकर परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। अधिकांश परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित और रिजनिंग के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन और समय लेने वाले थे, जबकि हिंदी, सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर और समसामयिक मुद्दों से जुड़े प्रश्नों ने काफी राहत दी। शहर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले प्रशांत कुमार ने बताया कि वह देवरिया से परीक्षा देने आए हैं। गणित के कुछ प्रश्न उलझाने वाले थे, जबकि बाकी विषयों के प्रश्न काफी आसान लगे। गोरखपुर से आए राजकुमार यादव ने बताया कि गणित और रिजनिंग के प्रश्नों में गणनात्मक सवाल अधिक थे, जिसके कारण उन्हें हल करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा। हालांकि अन्य विषयों के प्रश्न संतुलित और सामान्य स्तर के थे। गोरखपुर के ही आकाश शुक्ला ने बताया कि कुल मिलाकर प्रश्नपत्र आसान था, लेकिन गणित और रिजनिंग के कुछ सवालों में ज्यादा समय लगा। उन्होंने कहा कि अगर समय प्रबंधन सही रहा हो तो अभ्यर्थियों के लिए पेपर बेहतर साबित हो सकता है। बहराइच से आई शिवानी तिवारी ने बताया कि गणित के सवाल थोड़े कठिन लगे, लेकिन बाकी विषयों के प्रश्न काफी अच्छे रहे। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य से थोड़ा ऊपर था, लेकिन अच्छी तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पेपर ज्यादा कठिन नहीं रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।