{"_id":"69b547c3fe002c01c507d84e","slug":"video-gju-two-day-second-athletics-meet-concludes-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: जीजेयू की दो दिवसीय दूसरी एथलेटिक्स मीट का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: जीजेयू की दो दिवसीय दूसरी एथलेटिक्स मीट का हुआ समापन
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) की दूसरी विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (यूटीडी) एथलीट मीट का समापन शनिवार को हुआ। इसके महिला वर्ग में भौतिकी विभाग की रिशिका और पुरुष वर्ग में गणित विभाग के मयंक श्रेष्ठ एथलीट बने। महिला वर्ग में भौतिकी और पुरुष वर्ग में मनोविज्ञान विभाग ने चैंपियनशिप जीती।
समापन समारोह के मुख्यातिथि रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने विजेताओं को सम्मानित किया। विश्वविद्यालय की प्रथम महिला डॉ. वंदना बिश्नोई ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। खेल अधिष्ठाता आशीष अग्रवाल ने इस दिवसीय आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला वर्ग की चैंपियनशिप भौतिकी विभाग और पुरुष वर्ग की चैंपियनशिप मनोविज्ञान विभाग ने जीती। महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर सीएमटी, तीसरे स्थान पर कानून विभाग रहा। पुरुष वर्ग में दूसरे स्थान पर भौतिकी और तीसरे स्थान पर गणित विभाग रहा। म्यूजिकल चेयर में कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने पहला, कमलदीप ने दूसरा स्थान पाया। कर्मचारियों के महिला वर्ग की गोलाफेंक स्पर्धा में खेल विभाग की बिमला बिश्नोई प्रथम, एचएसबी एनसीसी से मनीषा द्वितीय रहीं। रस्साकशी में शिक्षणेतर कर्मचारियों की टीम विजेता रही। लड़कों के वर्ग में पांच हजार मीटर दौड़ में योग विज्ञान विभाग के मोनू प्रथम, मयंक द्वितीय रहे। चार गुणा सौ मीटर रिले दौड़ में मनोविज्ञान विभाग के गोविंद, अभिषेक, अनुजपाल, कुशल बैनीवाल की टीम प्रथम रही। भौतिकी विभाग के किस्मत, गुलशन, हर्ष, हेमंत की टीम द्वितीय रही। मिश्रित रिले दौड़ में भौतिकी विभाग से रसिका, किस्मत, सिमरण, हेमंत की टीम प्रथम, मनोविज्ञान से तानिया, खुशी, गोविंद, अनुज की टीम द्वितीय रही। रिले दौड़ के महिला वर्ग में भौतिकी विभाग की रसिका, संजना, दीनू, सिमरण की टीम प्रथम, कानून विभाग की निशू, सैमा, नवरूप, लीना की टीम द्वितीय रही। महिला वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में भौतिकी विभाग की रीशिका ने पहला, कानून विभाग की निशू ने दूसरा, मनोविज्ञान विभाग की कोमल ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ में भौतिकी विभाग की रीशिका ने पहला, खाद्य तकनीक विभाग की जयदीक्षा ने दूसरा स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में मनोविज्ञान विभाग के कुशल बैनीवाल विजेता और मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के निखलेश उपविजेता रहे। 400 मीटर दौड़ में गणित विभाग के मयंक पहले, मनोविज्ञान विभाग के कुशल बैनीवाल दूसरे स्थान पर रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।