{"_id":"69b4eb9e922d8377df05e870","slug":"video-gada-ilkataranaka-gathama-ma-bhashhanae-aaga-lkha-ka-samana-jal-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जला
नगर कोतवाली के सोनार गली बरियारपुरवा में शुक्रवार देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात निखिल कुमार के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के गोदाम से धुआं उठता और आग की लपटें निकलती देख स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत दुकान मालिक निखिल कुमार को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे निखिल कुमार ने शटर खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग की चपेट में आने से कूलर, एलईडी, हीटर, टेबल फैन और स्टैंड फैन समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। घटना में दुकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि बरियारपुरवा में एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।