{"_id":"69b59d31c85cc61cf003cad3","slug":"video-ukd-will-field-candidates-on-70-seats-in-ramnagar-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: यूकेडी के 70 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा और कांग्रेस पर काशी सिंह ऐरी ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: यूकेडी के 70 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा और कांग्रेस पर काशी सिंह ऐरी ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
गायत्री जोशी
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:08 PM IST
Link Copied
रामनगर में आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) प्रदेश की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। शनिवार को यह बात यूकेडी के संस्थापक सदस्य काशी सिंह ऐरी ने कही। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने केवल प्रदेश में भ्रष्टाचार किया है। ऐसे में अब जनता यूकेडी को सत्ता में लाने का मन बन रही है। शनिवार की संस्थापक सदस्य काशी सिंह ऐरी रामनगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट पहुचें। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के हितों में कार्य करने में पूरी तरह फेल हो गई है। सरकार यूसीजी लाके आपसी तालमेल को खराब करना चाह रही है। अगर सरकार को इस विषय पर कुछ करना ही था तो इसके लिए कई धाराएं मौजूद हैं। उनमे संशोधन करना चाहिए। कहा कि आज प्रदेश में बाहर के लोगों का बोलबाल है। बहारी राज्य के लोग यहा रोजगार व नौकरी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के लिए कोई रोजगार तक नहीं है। कहा कि प्रदेश को बने 26 साल हो गए हैं। लेकिन आज तक प्रदेश की राजधानी घोषित नहीं हो सकी है। गैरसेण को राजधानी घोषित करने के लिए कार्यकरताओं ने मांग की तो उन्हें जेल में डाला जा रहा है। आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में ग्राम सभा से लेकर सचिवालय तक सम्मलित हैं। कहा कि सरकार काफ़ी डरी हुई है और निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। इसके चलते प्रदेश का नुक़सान हो रहा है। कहा कि यूकेडी चुनाव के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रही है। प्रदेश की 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।