{"_id":"69b54dd678a2d4a2b208e7f1","slug":"video-heart-check-up-and-medicine-camp-in-gujraswa-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: गुजरवास में हृदय जांच एवं मेडिसिन कैंप, 117 मरीजों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: गुजरवास में हृदय जांच एवं मेडिसिन कैंप, 117 मरीजों की हुई जांच
श्रीराम सेवा ट्रस्ट और ग्राम पंचायत गुजरवास के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुजरवास में हृदय जांच एवं मेडिसिन कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में जयपुर हार्ट हॉस्पिटल नारनौल के हृदय रोग एवं हड्डी रोग विशेषज्ञों ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर का शुभारंभ सरपंच वर्षा रानी और समाजसेविका बिमला अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सरपंच वर्षा रानी ने कहा कि गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में श्रीराम सेवा ट्रस्ट का सराहनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन होना जरूरी है।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. यादव ने कहा कि अनियमित जीवनशैली और गलत खानपान के कारण हृदय रोग के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों को संतुलित आहार लेने और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी।
कार्यक्रम संयोजक ओपी चौहान ने बताया कि शिविर में 117 मरीजों के रक्तचाप, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल और हृदय गति की जांच की गई। इनमें 23 मरीजों की ईसीजी की गई, जिनमें से सात हृदय रोगियों को आगे उपचार के लिए रेफर किया गया। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर के सफल संचालन में ट्रस्ट की वानर सेना का विशेष योगदान रहा। इस दौरान डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. विनोद यादव, कन्हैया लाल, राजेंद्र वर्मा, पूजा चौहान, भवानी सिंह, नारायण बंसल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।