{"_id":"69b54e7277aacf8db30441d6","slug":"video-special-police-check-post-in-loharu-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: लोहारू में पुलिस का स्पेशल नाका, बिना नंबर प्लेट व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: लोहारू में पुलिस का स्पेशल नाका, बिना नंबर प्लेट व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई
भिवानी में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लोहारू के डीएसपी संजीव गौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूरजगढ़ रोड पर स्पेशल नाका लगाकर वाहनों की सघन जांच की।
नाके के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के वाहन, ओवरलोडिंग करने वाले वाहन, ब्लैक फिल्म लगे वाहन तथा मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने तीन पिकअप गाड़ियों को रोका, जिनके आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। जांच में पाया गया कि इन वाहनों में अवैध रूप से लकड़ी भरी हुई थी।
पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तीनों पिकअप वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 65 हजार रुपये के चालान किए। साथ ही वाहनों में भरी लकड़ी को नियमों के उल्लंघन के चलते फॉरेस्ट विभाग के हवाले कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।