{"_id":"69b54f99b6d978b33e04d695","slug":"video-district-police-launched-a-search-operation-in-three-villages-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: जिला पुलिस ने तीन गांवों में चलाया सर्च अभियान, पकड़े बिजली चोरी के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: जिला पुलिस ने तीन गांवों में चलाया सर्च अभियान, पकड़े बिजली चोरी के मामले
जिला पुलिस और बिजली निगम की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ धमतान साहिब, रसीदां तथा रेवर में सर्च अभियान चलाया गया।
दोनों विभागों की टीमों ने संदिग्ध स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, ताकि नशा तस्करों की गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके। गांवों में गहन तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान गांव धमतान साहिब में दो बाइकों को नियमों के उल्लंघन के चलते इंपाउंड किया गया। इसके अतिरिक्त निगम की टीम द्वारा बिजली चोरी के मामलों में भी सख्त कार्रवाई करते हुए धमतान साहिब में कुल 52 बिजली चोरी के मामले पकड़े, जिन पर लगभग दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार गांव रसीदां और रेवर में भी निगम की टीम ने जांच के दौरान 31 बिजली चोरी के मामले सामने आए, जिन पर लगभग 3.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना तथा उनके नेटवर्क को समाप्त करना है। नशे के खिलाफ यह मुहिम भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
--कमलदीप राणा, डीएसपी नरवाना
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।