{"_id":"69b5012e7c307f79f109da47","slug":"video-lpg-shortage-pushes-households-back-to-traditional-wood-stoves-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गैस संकट ने लौट दिया पुराना दौर, अब घर-घर जलने लगे चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गैस संकट ने लौट दिया पुराना दौर, अब घर-घर जलने लगे चूल्हे
आगरा। एलपीजी के घरेलू सिलिंडर की कमी नहीं, प्रशासन का यह दावा खोखला प्रतीत हो रहा है। गैस एजेंसियों के गोदाम और कार्यालय पर लोग सिलिंडर और बुकिंग के लिए जूझ रहे हैं। सुबह से शाम तक चक्कर काटने पर भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। रसोई गैस खत्म होने पर लकड़ी से चूल्हा जलाकर भोजन बनाने के लिए महिलाएं मजबूर हैं।
दोपहर के करीब दो बजे यमुनापार स्थित गैस एजेंसी के कार्यालय पर महिला-पुरुषों की भीड़ जमा हुई थी। फोन पर बुकिंग नहीं होने पर लोग कार्यालय पहुंचे। यहां कोई सुनवाई नहीं हुई। घंटों धूप में खड़े होने से लोग हंगामा करने लगे। कर्मचारियों और लोगों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। ऐसे ही हालात दयालबाग, राजपुर चुंगी, शाहगंज, ईदगाह समेत लगभग हर एजेंसी पर रहे। लोग सुबह से शाम तक एजेंसी के गोदाम-कार्यालय पर चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।