{"_id":"69b5012b839573773401f3de","slug":"video-heatwave-impact-diarrhea-cases-rise-by-30-at-sn-medical-college-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेज धूप-गर्मी से हालत हुई खराब, उल्टी-दस्त और पेट में हो रहा दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेज धूप-गर्मी से हालत हुई खराब, उल्टी-दस्त और पेट में हो रहा दर्द
आगरा। तेज धूप और गर्मी से डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। एसएन मेडिकल कॉलेज में उल्टी-दस्त, पेट में दर्द के मरीज 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इसमें हालत खराब मिलने पर मरीजों को भर्ती भी करना पड़ रहा है।
मेडिसिन विभाग के डॉक्टर आरके वर्मा ने बताया कि बीते सप्ताह से पारा तेजी से बढ़ा है। ओपीडी में 663 मरीज आए। इसमें गर्मी और धूप में कार्य करने वाले लोगों की हालत खराब मिली। बुखार के साथ उल्टी-दस्त हो रहे हैं। शादी समारोह में ओवर ईटिंग से फूड पॉइजनिंग के भी मरीज आ रहे हैं। इससे अपच, पेट फूलना, अल्सर की भी दिक्कत मिली। 15 फीसदी मरीजों का बीपी और रक्तचाप भी गड़बड़ाया हुआ मिल रहा है। हालत खराब होने पर 8-10 मरीजों को भर्ती भी करना पड़ा। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ने से बच्चे ठेल-ढकेल पर बन रहे दूषित खानपान से डायरिया मिल रहा है। ओपीडी में आए 118 बच्चों में से 30 फीसदी बच्चों में तेज बुखार के साथ उल्टी-दस्त और पेट में दर्द की परेशानी मिली है। इससे पीड़ित 12 मरीज इमरजेंसी में भी भर्ती हुए। बच्चों को दवा देने के साथ अभिभावकों से बच्चों को बाहर की सामग्री खाने-पीने से बचाने की भी सलाह दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।