{"_id":"69b54dd2aea1690bc8054040","slug":"video-congress-burns-effigy-of-central-government-over-lpg-shortage-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: एलपीजी किल्लत को लेकर कांग्रेस ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: एलपीजी किल्लत को लेकर कांग्रेस ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला
एलपीजी की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सिलिंडर लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के बाहर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।
मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत ने आम जनता का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। गैस एजेंसियों के बाहर महिलाएं, बुजुर्ग, दिव्यांग, छोटे बच्चे भी घंटों धूप में लाइन लगाने के बाद भी बिना सिलिंडर खाली हाथ लौट रहे हैं। इस संकट ने केन्द्र सरकार की कमजोर स्थिति को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई रोकने से प्रदेश में उद्योग, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। रेडी-फड़ी, हलवाई, चाय वालों को भारी नुकसान हो रहा है। काफी लोगों को मजबूरी में अपना काम बंद व सीमित करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार बार-बार कह रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है। अगर गैस सिलेंडर की कमी नहीं है तो कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक क्यों लगाई है। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन उपभोक्ता की क्यों लगी हुई हैं।
इस अवसर पर जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र सूरा, सोमवीर लांबा, सुमन शर्मा, बीर सिंह ख्यालिया, महिला ज़िला अध्यक्ष ग्रामीण संतोष जून, गायत्री यादव , केकेसी प्रदेश उपाध्यक्ष गीता आहूजा, महिला ज़िला अध्यक्ष शहरी मन्नू अग्रवाल,बलजीत यादव,सोनू लंकेश,सोविन भाटला सहित अन्य उपस्थित रहे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।