{"_id":"69b59955f6b603beb00cc717","slug":"video-three-bicycle-repair-shops-near-the-main-intersection-in-kashipur-caught-fire-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kashipur: मुख्य चौराहे के पास साइकिल रिपेयरिंग की तीन खोखों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur: मुख्य चौराहे के पास साइकिल रिपेयरिंग की तीन खोखों में लगी आग
गायत्री जोशी
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:52 PM IST
Link Copied
आज सुबह काशीपुर में साइकिल रिपेयरिंग की दो और एक फल की दुकान में शार्ट सर्किट से आग धधक उठी। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू पाया। आग से दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया और ढाई से तीन लाख के नुकसान का अनुमान है।
शनिवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे महाराणा प्रताप चौक रतन सिनेमा रोड पर स्थित साईकिल की दो दुकानों व एक फल की दुकान में आग लग गई। आग से सारा सामान जलकर खाक हो गया। महाराणा प्रताप चौक के पास आवास विकास निवासी अनिल शर्मा की साईकिल मरम्मत की 2 दुकानें हैं। सुबह लगभग 6.20 बजे वहां पर खड़े राजीव अरोरा बच्चू ने दुकान में से चिंगारी निकलते देखी, जिसकी सूचना उन्हें तुरंत कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के दिशा निर्देशन में दो फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर एक दुकान के अंदर आग तीव्रता से जल रही थी, लेकिन दुकान का शटर बंद होने के कारण उसे खोला नहीं जा पा रहा था। आग की उठती लपटों के बीच फायर यूनिट ने फायर वाहन में लगे चैन पुली की सहायता से दुकान के शटर को तोड़कर अंदर की आग बुझाई। इस दौरान आग की चपेट में आकर तीन दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर कर्मियों ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास की अन्य दुकानों में फैलने से बचा लिया। आग से लगभग ढाई से तीन लाख रुपये नुकसान का अनुमान है। फायर टीम में लीडिंग फायरमैन विजेंद्र सिंह, चालक सुमित पवार व दीपक राठौर, फायरमैन सोहन सिंह, अर्जुन सिंह, आकाश गैरोला, सनी कुमार व महिला फायरमैन आरती व नमिता शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।