{"_id":"69b59f2b21da6abcf4004f1e","slug":"video-lpg-shortage-persists-crowds-swarm-agencies-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस की किल्लत बरकरार, एजेंसियों पर उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस की किल्लत बरकरार, एजेंसियों पर उमड़ रही भीड़
अमेरिका-इस्रराइन व ईरान युद्ध का असर अब सीधे लोगों की रसोई पर पड़ने लगा है। रसोई गैस की किल्लत से सभी परेशान हैं। गैस एजेंसियों पर घंटों लाइन लगाने के बाद भी लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा। गैस एजेंसियों पर शनिवार को भी उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही। सुबह से शाम तक लोग घंटों लाइन में लगे रहे। नगर दो गैस एजेंसियों के शटर बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, रसोई गैस की किल्लत से कोयला के दामों में वृद्धि हो गई है।
गैस सिलिंडरों को लेकर मारामारी अभी खत्म नहीं हुईं है। शनिवार को राजधानी मार्ग नेहरू नगर और सरस्वती टॉकीज के समीप स्थित इंडेन गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने बताया कि एजेंसियों के शटर अक्सर बंद रहते हैं, ऐसे में उपभोक्ता इधर-उधर भटक रहे है। राजधानी मार्ग गोपीनाथ पुरम स्थित भारत गैस एजेंसी के बाहर भी लंबी लाइन लगी रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि सर्वर न आने से यहां बुकिंग वाली गैस मिलने में समस्या हो रही है। वहीं गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि लोड पूरा मिल रहा है उपभोक्ताओं को गैस हर हाल में देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं राजधानी मार्ग, पोनीरोड, आजाद नगर बाजार समेत अन्य जगहों पर स्थित दुकानों में बिकने वाला कोयला और लकड़ी दो से तीन रुपये बढ़कर लकड़ी 16 रुपये और कोयला 48 रुपये किलो बिक रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।