{"_id":"69b550c5d02b561c6105a51f","slug":"video-alumni-meet-organised-in-crs-auditorium-of-gju-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: जीजेयू के सीआरएस सभागार में आयोजित एलुमनाई मीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: जीजेयू के सीआरएस सभागार में आयोजित एलुमनाई मीट
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने कहा कि पूर्व विद्यार्थी किसी भी शिक्षण संस्थान के ब्रांड एंबेसडर होते हैं। विद्यार्थी या पूर्व विद्यार्थी जब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं तो संस्थान गौरवान्वित होता है। प्रो. नरसी राम बिश्नोई शनिवार को विवि के प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी विभाग के प्रथम बैच (1996 से 2000) की रजत जयंती के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय (विवि) के सीआरएस सभागार में आयोजित एलुमनाई मीट को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि एलुमनाई किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी ताकत होते हैं और उनके अनुभव व सहयोग से नई पीढ़ी को सही दिशा मिलती है। उन्होंने पूर्व विद्यार्थियों से कहा कि वे प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के रूप में जुड़कर विवि के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। पूर्व विद्यार्थी एसोसिएशन के अधिष्ठाता प्रो. कर्मपाल नरवाल विशिष्ट अतिथि रहे। समारोह में देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों से 150 से अधिक एलुमनाई शामिल हुए। यह कार्यक्रम विशेष रूप से वर्ष 1996 से 2000 सत्र के प्रथम बैच के पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था, जिन्होंने प्रिंटिंग, पैकेजिंग और संबंधित उद्योगों में 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी करते हुए उद्योग जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।