{"_id":"69b550ca2952160dcf08d33d","slug":"video-aap-protests-in-bhiwani-over-lpg-shortage-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में एलपीजी की किल्लत और कीमतों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में एलपीजी की किल्लत और कीमतों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी भिवानी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया के नेतृत्व में शहर में प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस मौके पर आप जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की लगातार हो रही किल्लत ने आम जनता का जीवन बेहद मुश्किल बना दिया है। कमर्शियल गैस की स्थिति तो पहले से बुरी थी वहीं अब घरेलू उपयोग के लिए भी लोगों को गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। कई जगहों पर लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है और पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर पर 60 और कमर्शियल सिलेंडर पर 114.50 रुपये की बढ़ोतरी केंद्र की बीजेपी सरकार की विफल नीतियों, लापरवाही और अव्यवस्था को दर्शाती है। कमर्शियल गैस की कमी के कारण होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है, जिससे हजारों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन के माध्यम से आप ने मांग रखी कि एलपीजी गैस सिलेंडरों की सप्लाई तुरंत बहाल की जाए, रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडरों पर की गई मूल्य वृद्धि तुरंत वापस ली जाए, गैस किल्लत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, हरियाणा की जनता को नियमित और सस्ती गैस उपलब्ध कराई जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।