{"_id":"69b5995cca819637130ef0ea","slug":"video-people-in-nainital-are-angry-due-to-lack-of-gas-supply-at-ward-level-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में वार्ड स्तर पर गैस सप्लाई न होने से लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में वार्ड स्तर पर गैस सप्लाई न होने से लोगों में नाराजगी
गायत्री जोशी
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:52 PM IST
Link Copied
नैनीताल शहर में गैस सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से वार्ड स्तर पर होम डिलीवरी के निर्देश दिए जाने के बावजूद कई क्षेत्रों में व्यवस्था लागू नहीं हो पा रही है। इसके चलते लोगों को गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों व मुख्य वितरण स्थानों पर लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। शनिवार को तल्लीताल और मल्लीताल क्षेत्रों में गैस सिलिंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। सुबह से ही एजेंसी के बाहर भी बुकिंग के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई लोग सड़क किनारे अपने खाली सिलिंडर लेकर घंटों तक इंतजार करते रहे। भीड़ अधिक होने से व्यवस्था संभालना भी मुश्किल हो गया। जिस पर जिला प्रशासन व पुलिस ने व्यवस्थाएं संभाली। लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शहर में गैस की उपलब्धता को सुचारु बनाए रखने के लिए वार्ड स्तर पर होम डिलीवरी कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन कई क्षेत्रों में यह व्यवस्था लागू नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को मजबूर होकर सीधे एजेंसी पहुंचना पड़ रहा है। पर्वत गैस एजेंसी की मैनेजर आंकिता पांडे ने बताया कि वार्डों में गैस वितरण की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद लोग सीधे तल्लीताल और मल्लीताल पहुंचकर सिलिंडर लेने के लिए भीड़ लगा रहे हैं। इससे एजेंसी के बाहर अनावश्यक भीड़ की स्थिति बन रही है। इधर तहसीलदार अक्षय भट्ट ने बताया कि प्रशासन की ओर से गैस वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जहां भी समस्या सामने आएगी, उसे दूर कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।