{"_id":"6adbbc1a21745c4c40041413","slug":"you-will-not-be-able-to-travel-to-kainchi-dham-by-taxi-on-weekends-nainital-news-c-238-1-shld1023-131809-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वीकेंड पर टैक्सियों से नहीं जा सकेंगे कैंचीधाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वीकेंड पर टैक्सियों से नहीं जा सकेंगे कैंचीधाम
Sat, 24 Oct 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में आज से 26 अक्तूबर तक सप्ताहांत और अवकाश के चलते पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन और ट्रैफिक प्लान लागू किया है। वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में सभी प्रकार की टैक्सियों और निजी व पीली नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों और प्राइवेट वाहनों के लिए सख्त पार्किंग और शटल व्यवस्था की गई है। भीमताल के रास्ते आने वाले वाहनों को अपनी गाड़ियां विकास भवन पार्किंग में खड़ी करनी होंगी जहां से वे स्थानीय शटल सेवा से कैंची धाम पहुंच सकेंगे। ज्योलिकोट, गेठिया और नैनीताल मार्ग से आने वाले वाहनों को भवाली सैनीटोरियम पार्किंग में पार्क करना होगा और वहां से शटल सेवा लेनी होगी।
प्लान के अनुसार, सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें जिले की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। इसके अलावा बसों और चार पहिया वाहनों के लिए सुबह
विज्ञापन
पहाड़ के यात्री ऐसे पहुंचेंगे गंतव्य
अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन अब लमगड़ा, धनाचूली, धारी और खुटानी बैंड होते हुए भीमताल के रास्ते जाएंगे। हल्द्वानी, काठगोदाम और मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जाने वाले वाहनों को खुटानी बैंड भीमताल, धारी और धनाचूली बैंड के रास्ते भेजा जाएगा। काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहन खुटानी बैंड से डायवर्ट होकर मुक्तेश्वर और रामगढ़ मार्ग से चलेंगे।स्थानीय यातायात को राहत देने के लिए भीमताल, नैनीताल और ज्योलीकोट की ओर से खैरना, गरमपानी या बेतालघाट जाने वाले वाहनों को वाया दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग से भेजा जाएगा।