{"_id":"69b59f3139eb4392ff0a72ef","slug":"video-colorful-cultural-programs-captivate-everyone-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोनी रोड स्थित दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू हुआ। छठवीं कक्षा से इंटर तक के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक नेता वेणुरंजन भदौरिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय मौजूद रहीं। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कॉलेज के छात्रों ने एक से एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। विशेष आकर्षण होली और ईद के आपसी भाईचारे और सौहार्द्र को दर्शाने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी व सुधा तिवारी ने समापन संबोधन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए सभी अभिभावकों, मुख्य अतिथियों तथा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अभिषेक तिवारी, सुधीर सिंह, सूरज, प्रदुम्न, अंशु व हरि के अलावा कॉलेज का स्टॉफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।