सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister Jayant Chaudhary give statement regarding lpg cylinder shortage

VIDEO: एलपीजी की किल्लत, केंद्रीय मंत्री जयंत चाैधरी बोले- 'सभी जगह कुछ दबाव, ईरान से हमारे सभ्यतागत संबंध'

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:12 PM IST
Union Minister Jayant Chaudhary give statement regarding lpg cylinder shortage
केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने शनिवार को ताजनगरी के बीएसएनएल ग्राउंड में चार दिनों से चल रहे कौशल के महाकुंभ इंडिया स्किल्स 2025–26 नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत की। इस दाैरान उन्होंने गैस की किल्लत को लेकर पूछे गए सवाल पर भी बयान दिया। कहा कि कहा कि ईरान से हमारे सभ्यतागत संबंध हैं और उन्होंने इसका ख्याल भी रखा है। यही कारण है कि ईरान ने भारतीय जहाजों को जाने दिया है। तय समय से करीब ढाई घंटे देरी से पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित करने के बाद बताया कि इस वर्ष देश भर से करीब 3.5 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया। इसमें अकेले यूपी से एक लाख से अधिक प्रतिभागी शामिल थे। यह प्रदेश में बदलते कौशल परिदृश्य का प्रमाण है। चौधरी ने कहा कि यहां के विजेता अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे और चयनित प्रतिभाशाली युवा वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सफर युवाओं को ग्लोबल स्किल कैपिटल के संकल्प से जोड़ेगा। आगरा में हुई प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 5 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों से पहुंचे 360 प्रतिभागियों ने 41 ट्रेड्स की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश के युवाओं ने अपनी तकनीकी दक्षता और नवाचार का लोहा मनवाते हुए विभिन्न श्रेणियों में पदक झटके। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यूपी कौशल विकास का हब बन रहा है। वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट और आधुनिक तकनीकों जैसे एआई, ड्रोन व सोलर टेक्नोलॉजी में दिए जा रहे प्रशिक्षण से ग्रामीण युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। प्रदेश में स्थापित 4000 से अधिक केंद्रों के माध्यम से कौशल की पहुंच अंतिम छोर तक सुनिश्चित की गई है। आगरा समेत देशभर में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संकट की वजह से सभी जगह कुछ दबाव है। हालांकि केंद्र सरकार के प्रयासों की वजह से ही हालात पूरी तरह नियंत्रित हैं। कहा कि ईरान से हमारे सभ्यतागत संबंध हैं और उन्होंने इसका ख्याल भी रखा है। यही कारण है कि ईरान ने भारतीय जहाजों को जाने दिया है। अगले कुछ दिन में हालात सामान्य होने की बात कहते हुए कहा कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर है। दुआ की कि ईरान में जल्द शांति आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: मुआवजे की मांग पर धरना दे रहे किसानों की चेतावनी, 28 मार्च तक समाधान नहीं तो करेंगे आत्मदाह

14 Mar 2026

VIDEO: राजस्व टीम ने चिह्नित की ग्राम सभा की जमीन

14 Mar 2026

VIDEO: वैश्य समाज के अधिवेशन में राजनीतिक भागीदारी के लिए होगा प्रस्ताव पारित

14 Mar 2026

जींद: जिला पुलिस ने तीन गांवों में चलाया सर्च अभियान, पकड़े बिजली चोरी के मामले

14 Mar 2026

भिवानी: लोहारू में पांचवीं मास्टर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज

14 Mar 2026
विज्ञापन

क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री

14 Mar 2026

भिवानी: लोहारू में पुलिस का स्पेशल नाका, बिना नंबर प्लेट व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई

14 Mar 2026
विज्ञापन

एलपीजी गैस के संबंध में जिलाधिकारी ने दी जानकारी, कहा- नहीं है गैस की कोई कमी

14 Mar 2026

कोरिया में छात्रावास में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 11वीं कक्षा का छात्र था मृतक

14 Mar 2026

नारनौल: गुजरवास में हृदय जांच एवं मेडिसिन कैंप, 117 मरीजों की हुई जांच

हिसार: एलपीजी किल्लत को लेकर कांग्रेस ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला

14 Mar 2026

कानपुर: खाद्य लाइसेंस को आजीवन मान्यता, व्यापारियों में उत्साह, मिठाई बांटी

14 Mar 2026

Bijnor: नजीबाबाद में जयकारों के साथ निकली श्री खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा

14 Mar 2026

दिल्ली गैस संकट: जंतर मंतर पर उतरे क्रांतिकारी मजदूर पार्टी के कार्यकर्ता, सिलिंडर किल्लत पर जताया विरोध

14 Mar 2026

मसूरी में शाही शादी...कुलदीप यादव वंशिका संग लेंगे सात फेरे

14 Mar 2026

अयोध्या में राम रसोई में कोयले की भट्ठी पर पकने लगा भोजन

14 Mar 2026

पहाड़ की लचर स्वास्थ्य सेवाओं के बीच एक और गर्भवती की मौत

14 Mar 2026

गैस के लिए नहीं थम रहा भीड़ का सिलसिला...बुकिंग भी बनी बाधा

14 Mar 2026

रायबरेली में पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते स्टेशन में उमड़ी भीड़, अभ्यर्थियों ने साझा किए अनुभव

14 Mar 2026

Pilibhit: बिलसंडा में मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए अनशन पर बैठे महंत, समाधि लेने की दी चेतावनी

14 Mar 2026

भिवानी: गांव खेड़ा में शराब ठेके के पास 60 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

14 Mar 2026

गोंडा में एसआई भर्ती परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने साझा किए अनुभव

14 Mar 2026

यूपीएससी में 590वीं रैंक लाने वाले महेश का बहराइच में हुआ स्वागत

14 Mar 2026

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

14 Mar 2026

राजनांदगांव: 226 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया गया भूमि पूजन

14 Mar 2026

महेंद्रगढ़: चरित्र और निर्णय तय करते हैं जीवन की दिशा व दशा: सीजेआई सूर्यकांत

अमेठी में गैस सिलिंडर की किल्लत पर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

14 Mar 2026

बहराइच में यूपीएससी में चयनित मेधावियों का विद्यालयों में हुआ सम्मान

14 Mar 2026

चरखी दादरी: नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर जनता महाविद्यालय के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

14 Mar 2026

VIDEO: चंदौली में गैस सिलिंडर संकट के बीच गोदामों और एजेंसियों पर लग रही भीड़

14 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed