{"_id":"69b59f387fb65c0f34020717","slug":"video-bricks-and-stones-thrown-after-guests-object-to-money-snatching-at-wedding-procession-12-injured-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरात में रुपये लूटने का विरोध करने पर चले ईंट-पत्थर, 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में रुपये लूटने का विरोध करने पर चले ईंट-पत्थर, 12 लोग घायल
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पीपर खेड़ा मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर शुक्रवार की रात विवाह समारोह में बरात की अगवानी के समय बरातियों ने रुपये लुटाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के कुछ बाहरी युवक रुपये लूटने लगे। बरातियों के विरोध करने पर मारपीट करने पर आमादा हो गए। बात बढ़ने पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इसमें घराती व बराती पक्ष के 12 लोग घायल हो गए। ईंट-पत्थर लगे से एक महिला की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक ईंट-पत्थर चलाने वाले युवक भाग गए थे।
शुक्रवार रात पोनी रोड निवासी एक परिवार की बेटी की शादी का समारोह पीपर खेड़ा मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहा था। पुरवा क्षेत्र से बरात आई थी। गेस्ट हाउस के पास बरात पहुंचने पर अगवानी के समय बरातियों ने डांस करते हुए रुपये लुटाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के कुछ बाहरी युवक रुपये लूटने में जुट गए। बरातियों ने विरोध किया तो मारपीट करने पर आमादा हो गए। बात बढ़ने पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इसमें बराती व घराती पक्ष के एक महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। भगदड़ मचने पर कई लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। दामदेवी की हालत गंभीर बताई गईं। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे, तब तक ईंट-पत्थर चलाने वाले युवक भाग गए थे। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में वैवाहिक कार्यक्रम हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।