{"_id":"69b6256ba9430c70be0c5a0d","slug":"video-lok-adalat-at-phagwara-court-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा कोर्ट में लोक अदालत: हजारों मामलों का मौके पर किया निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा कोर्ट में लोक अदालत: हजारों मामलों का मौके पर किया निपटारा
Ankesh Kumar
Updated Sun, 15 Mar 2026 08:50 AM IST
Link Copied
अदालतों में मुकद्दमों का बोझ करने के उद्देश्य से फगवाड़ा कोर्ट कांपलैक्स में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट गुरप्रीत कौर और हर्षबीर के अलावा मैंबर्स एडवोकेट अंकित ढींगरा, जतिंदर ठाकुर, रजनी बाला तथा सोनिका हांडा ने हजारों केसों का मौके पर ही दोनों पक्षों की आपसी सहमती से निपटारा करवाया। बार एसोसिएशन फगवाड़ा के अध्यक्ष एडवोकेट रविंदर शर्मा नीटा तथा एडवोकेट अंकित ढींगरा ने बताया कि लोक अदालतें वह मंच होता है जहां विवादों को दोनों पक्षों की आपसी सहमति से निपटाया जाता है। लोक अदालत को विवादों के निपटारे का वैकल्पिक साधन कहा जा सकता है। जिसमें आमतौर पर संपत्ति अधिग्रहण, वित्तीय विवाद, और वैवाहिक मुद्दों जैसे पारिवारिक विवादों का निपटारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में किसी पक्ष को सजा नहीं होती। विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाया जाता है। लोक अदालत के फैसले के अनुसार मुआवजा और हर्जाना भी तुरंत अदा होता है। खास बात यह है कि लोक अदालत के फैसलों के खिलाफ किसी भी न्यायालय में अपील नहीं की जा सकती। लोक अदालत में समझौते के जरिए निपटाए गए मामले में कोर्ट फीस भी लौटा दी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।