{"_id":"6a7590a719ea5e7d230b4465","slug":"video-claim-of-khalistan-flag-hoisted-at-jalandhar-government-school-sfj-releases-video-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के सरकारी स्कूल में खालिस्तान का झंडा लगाने के दावे को पुलिस ने बताया झूठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के सरकारी स्कूल में खालिस्तान का झंडा लगाने के दावे को पुलिस ने बताया झूठ
जालंधर के सरकारी स्कूल कोटला हेरां के प्रिंसिपल कार्यालय में खालिस्तान का झंडा लगाने और दीवारों पर अलगाववादी नारे लिखे जाने का दावा किया गया है। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने वीडियो जारी किया है।
वीडियो के बाद डीएसपी नकोदर ओंकार सिंह बराड़, थाना सदर नकोदर पुलिस और अन्य टीमों ने तुरंत स्कूल पहुंचकर पूरे परिसर की गहन जांच की।
पुलिस जांच में स्कूल के किसी भी हिस्से में ऐसा कोई झंडा नहीं मिला। अधिकारियों के अनुसार, वीडियो में किया गया दावा बेबुनियाद और तथ्यों से परे है। दीवारों पर देश विरोधी स्लोगन जरूर लिखे गए हैं। मामले में भ्रामक जानकारी फैलाने और शरारत करने वाले लोगों की पहचान के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज की जा रही है और मामले की हर पहलू से गहन जांच होगी। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।