फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab BJP Dissatisfaction among veteran leaders following announcement of new team

पंजाब भाजपा में बढ़ी नाराजगी: नई टीम के एलान के बाद पुराने नेताओं में अंसतोष, तीक्ष्ण सूद ने संभाला मोर्चा

Fri, 07 Aug 2026 10:37 AM IST
Nivedita सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Fri, 07 Aug 2026 10:37 AM IST
सार

पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों की ओर से नई प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद पार्टी के पुराने और वैचारिक नेताओं में असंतोष बढ़ गया है। 

विज्ञापन
Punjab BJP Dissatisfaction among veteran leaders following announcement of new team
भाजपा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल के बाद अंदरूनी नाराजगी अब सतह पर आने लगी है।

विज्ञापन


तीन अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की ओर से नई प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद पार्टी के पुराने और वैचारिक नेताओं में असंतोष बढ़ गया है। टकसाली नेताओं का आरोप है कि वर्षों तक संगठन खड़ा करने वाले कार्यकर्ताओं की जगह दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को अधिक महत्व दिया जा रहा है।

नई टीम की घोषणा के कुछ ही समय बाद तीन दशक से अधिक समय से भाजपा से जुड़े वरिष्ठ नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने इस्तीफा दे दिया। ग्रेवाल ने इसे सिद्धांतों की लड़ाई बताते हुए कहा कि वैचारिक कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन


होशियारपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खुलकर मोर्चा संभाल लिया है। होशियारपुर शहरी जिला अध्यक्ष बनाए गए सतीश बावा को 15 दिन बाद हटाकर नितिन गुप्ता नन्नू को जिम्मेदारी देने के विरोध में तीक्ष्ण सूद के साथ 111 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल तीक्ष्ण सूद ही नाराज नेताओं में सबसे मुखर चेहरा बने हुए हैं जबकि अन्य टकसाली नेता चुप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के पुराने नेताओं का आरोप है कि भाजपा का संगठन अब उन नेताओं को प्राथमिकता दे रहा है जो हाल के वर्षों में दूसरी पार्टियों से आए हैं। उनका कहना है कि कठिन दौर में पार्टी का झंडा उठाने वाले कार्यकर्ता आज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के पहले कांग्रेस में रहने को लेकर भी एक वर्ग में नाराजगी है।

वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि संगठनात्मक फैसलों में स्थानीय इकाइयों और जमीनी कार्यकर्ताओं से पर्याप्त संवाद नहीं किया जा रहा। उनका दावा है कि नियुक्तियों में राजनीतिक समीकरणों को प्राथमिकता मिल रही है। उनका मानना है कि नाराजगी दूर नहीं हुई तो इसका असर 2027 विधानसभा चुनाव में दिख सकता है।

भाजपा के पुराने संगठनात्मक चेहरों में मनोरंजन कालिया, अविनाश राय खन्ना, लक्ष्मीकांता चावला, अश्वनी शर्मा, विजय सांपला, सोम प्रकाश, मदन मोहन मित्तल, जीवन गर्ग और मास्टर मोहन लाल जैसे नाम शामिल हैं। इन नेताओं ने पंजाब में पार्टी का आधार मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी।

पुराने नेताओं की नाराजगी की वजह
पार्टी के टकसाली नेताओं का आरोप है कि संगठन में वर्षों से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिल रहा। दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को जिम्मेदारी मिलने से पुराने कार्यकर्ताओं में निराशा है। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर राय लिए बिना फैसले किए जा रहे हैं जिससे जमीनी कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है।

तीक्ष्ण सूद बने विरोध का चेहरा
होशियारपुर में जिला अध्यक्ष पद को लेकर हुए विवाद के बाद तीक्ष्ण सूद ने खुलकर विरोध दर्ज कराया। सतीश बावा को हटाकर नितिन गुप्ता नन्नू को जिम्मेदारी देने के फैसले के खिलाफ उनके साथ 111 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया। इसके बाद वह पंजाब भाजपा में नाराज टकसाली नेताओं के सबसे मुखर चेहरे बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed