{"_id":"69b625a294b77db7520d6762","slug":"video-light-drizzle-occurred-in-the-narnaul-region-this-morning-farmers-are-concerned-about-the-mustard-crop-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल क्षेत्र में सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी, सरसों की फसल को लेकर किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल क्षेत्र में सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी, सरसों की फसल को लेकर किसान चिंतित
क्षेत्र में रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय इलाके में सरसों की फसल बड़ी मात्रा में खेतों में खड़ी है और बारिश या तेज हवा से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम में और बदलाव होता है तो पककर तैयार फसल को नुकसान हो सकता है।
जानकारी के अनुसार नारनौल और आसपास के इलाकों में करीब एक लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में सरसों की फसल अभी भी खेतों में खड़ी है। ऐसे में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए किसान मौसम पर नजर बनाए हुए हैं। कई जगह किसान कटाई की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन मौसम की अनिश्चितता के कारण चिंता बनी हुई है।
15-16 मार्च को मौसम में बदलाव के आसार
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 15 और 16 मार्च के दौरान प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 15 मार्च को अलसुबह हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बिखराव वाली बारिश या बूंदाबांदी और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
वहीं शेष हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और कहीं-कहीं आंधी चल सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।
18 मार्च से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 18 मार्च को एक नया सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 19 से 21 मार्च के दौरान हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर आंधी, अंधड़ और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद क्षेत्र के किसान फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं और मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।