{"_id":"69b63840877752b1c300f093","slug":"video-wanted-thief-with-25000-bounty-arrested-in-nagra-encounter-shot-in-leg-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगरा में चोरी का 25 हजार का इनामिया मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरा में चोरी का 25 हजार का इनामिया मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; VIDEO
बलिया के गड़वार व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा 25 हजार रुपया का इनामिया चोर वांछित अभियुक्त टेंगर नट को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तारा किया। कब्जे से एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने कहा कि गड़वार पुलिस रात में गश्त कर रही थी, उसी दौरान मुखबीर खास की सूचना पर जोगापुर शमशान घाट नहर किनारे के पास से पुरस्कार घोषित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रयासरत थी कि अभियुक्त द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त/बदमाश टेंगर नट 35 वर्ष निवासी खरहाटार थाना गड़वार के बाएं पैर में गोली लगने के बाद टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में घायल बदमाश ने बताया कि नगरा में चोरी की घटनाएं कारित की गयी थी। घायल बदमाश टेंगर नट को ईलाज हेतु तत्काल पुलिस टीम द्वारा सीएचसी रतसड़ अस्पताल भेजा गया, जहां पर उसका ईलाज चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।