{"_id":"69b68e9a563836aadd004cc1","slug":"video-sirmour-bhim-army-bharat-ekta-mission-remembers-baba-kanshi-ram-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने याद किए बाबा कांशीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने याद किए बाबा कांशीराम
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:18 PM IST
Link Copied
भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला सिरमौर ने रेणुका जी विधानसभा में बाबा कांशीराम की जयंती और आजाद समाज पार्टी कांशीराम का स्थापना दिवस मनाया। इसमें भीम आर्मी भारत एकता मिशन लोकसभा शिमला के प्रभारी सुरेंद्र सिंह धर्मा ने शिरकत की। सुरेंद्र सिंह धर्मा ने कांशीराम को याद करते हुए बहुजन समाज को जगाने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांशीराम की बदौलत ही आज बहुजन समाज जागृत है और उनके इस कार्य को आगे बढ़ते हुए आजाद समाज पार्टी समाज में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंचायती राज चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक दावेदारी करेगी। इस अवसर पर भीम आर्मी स्टूडेंट फैडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शिशुपाल ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने सभी समाज को साथ लेकर समानता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धनीराम, महासचिव बलिंदर कुमार, रेणुका मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह, सचिव जयपाल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।