Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Waterlogging caused by the Sheranwali Canal near Darba Kalan, in the Chopta region of Sirsa, has damaged 50 acres of wheat crops.
{"_id":"69b63e4e9e085bd22b094561","slug":"video-waterlogging-caused-by-the-sheranwali-canal-near-darba-kalan-in-the-chopta-region-of-sirsa-has-damaged-50-acres-of-wheat-crops-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा के चौपटा क्षेत्र में दड़बा कलां के पास शेरांवाली नहर, 50 एकड़ गेहूं की फसल में जलभराव से हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा के चौपटा क्षेत्र में दड़बा कलां के पास शेरांवाली नहर, 50 एकड़ गेहूं की फसल में जलभराव से हुआ नुकसान
हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र से गुजरने वाली शेरांवाली नहर गांव दड़बा कलां के पास रविवार सुबह करीबन 4 बजे अचानक टूट गई। नहर में करीब 60 फुट चौड़ी दरार आ गई। इससे किसानों की पक कर तैयार खड़ी गेहूं की फसल पानी में डूब गई।
किसने की पूरी मेहनत पर पानी फिर गया। किसानों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने नहर टूटने की सूचना दी। सूचना मिलने पर नहराना हेड से नहर को बंद करवा दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 4 बजे अचानक शैरांवाली नहर टूट गई। किसानों ने नहर टूटने की सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद नहराना हेड से नहर को बंद करवा दिया। वहीं सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। नहर टूटने से करीबन 50 एकड़ में पक्की पकाई गेहूं की फसल में फसल को नुकसान हुआ है।
किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल पकने के कगार पर है और अब नहर टूटने से पूरे साल की मेहनत बेकार हो गई। अब यह घाटा पूरा नहीं किया जा सकता। गेहूं की फसल पर खर्च भी काफी हो चुका है और उत्पादन जीरो हो गया।
गौरतलब है कि इस शेरांवाली नहर से गांव कैंरावाली, दड़बा कलां, मानक दिवान, रूपाना खुर्द, रंधावा, अरनियांवाली, माधोसिंघाना, बकरियांवाली, मल्लेका, शेरांवाली, उमेदपुरा समेत अन्य गांवों में पानी की सप्लाई होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।