{"_id":"6a74cf6a5237acdf750433cb","slug":"police-arrangement-for-kanwad-yatra-sirsa-news-c-128-1-sir1004-162723-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस
Thu, 06 Aug 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने थाना व चौकी प्रभारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने थाना व चौकी प्रभारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। यह यात्रा 30 जुलाई से शुरू हुई है।
पंजाब और राजस्थान के हजारों श्रद्धालु सिरसा जिले से होकर गुजरेंगे। पुलिस ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। जिले की अंतरराज्यीय सीमाओं पर विशेष पुलिस नाके लगाए गए हैं। कांवड़ यात्रियों के मार्गों पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग कर निगरानी बढ़ाई गई है। डायल-112 की ईआरवी टीमें, मोटरसाइकिल राइडर और पैदल गश्त दल चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे। आपात स्थिति के लिए फायर ब्रिगेड, क्रेन और एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। ट्रैफिक पुलिस को यातायात सुचारु रखने के विशेष निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सेवा पंडाल सड़क से 50 फीट दूर लगेंगे
पुलिस प्रशासन ने सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से अपील की है। सेवा शिविर, भोजन व विश्राम स्थल लगाने वाली संस्थाओं को स्थानीय पुलिस को सूचना देनी होगी। सभी पंडाल सड़क से कम से कम 50 फीट की दूरी पर लगाए जाएं। वाहनों की पार्किंग भी सड़क से दूर की जाए। इससे आमजन को परेशानी नहीं होगी। डीजे व तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करने के निर्देश भी दिए गए हैं।